menu-icon
India Daily

Gabriel या Marcello, Emily किसे चुनेगी अपना हमसफर? फाइनल सीजन के ट्रेलर ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

Emily in Paris के छठे और आखिरी सीजन का पहला ट्रेलर सामने आ गया है. Emily की जिंदगी में प्यार, करियर और रिश्तों को लेकर बड़े फैसले आने वाले हैं.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Gabriel या Marcello, Emily किसे चुनेगी अपना हमसफर? फाइनल सीजन के ट्रेलर ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
Courtesy: instagram.com/emilyinparis/

Emily in Paris Season 6: कुछ कहानियां सिर्फ एंटरटेन नहीं करतीं, बल्कि धीरे-धीरे हमारी जिंदगी का हिस्सा बन जाती हैं. Netflix की चर्चित सीरीज Emily in Paris भी ऐसी ही कहानी है, जिसने फैशन, रोमांस, दोस्ती और खूबसूरत लोकेशंस से दुनियाभर के दर्शकों का दिल जीता. अब इस सीरीज के फैंस के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इसके छठे और आखिरी सीजन का पहला ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो पुरानी यादों को फिर से ताजा कर रहा है.

शिकागो से शुरू हुआ सफर, अब आएगा आखिरी पड़ाव

सीजन 6 का ट्रेलर Emily के शुरुआती दिनों की यादों से शुरू होता है. शिकागो से पेरिस पहुंचने वाली Emily के लिए यह सफर शुरुआत में सिर्फ एक नया अनुभव था, लेकिन धीरे-धीरे यही उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा एडवेंचर बन गया. सोशल मीडिया पर पेरिस की खूबसूरती दिखाने से लेकर अपनी पहचान बनाने तक, Emily ने कई उतार-चढ़ाव देखे. अब उसकी कहानी अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच रही है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix US (@netflix)

Gabriel के साथ अधूरी लव स्टोरी का क्या होगा?

Emily की लव लाइफ हमेशा से इस सीरीज का सबसे दिलचस्प हिस्सा रही है. Gabriel के साथ उसका रिश्ता कई बार करीब आया, लेकिन Camille की मौजूदगी ने इसे उलझाए रखा. इसके अलावा Alfie और Marcello के साथ भी Emily की जिंदगी में रोमांस के नए रंग देखने को मिले. ट्रेलर में पुराने पलों की झलक दिखाकर मेकर्स ने फैंस के मन में एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि Emily आखिर किसे चुनेगी?

Mindy की जिंदगी में भी आने वाला है बड़ा ट्विस्ट

Emily की सबसे अच्छी दोस्त Mindy Chen भी आखिरी सीजन में अहम भूमिका निभाने वाली हैं. ट्रेलर में उसे Alfie को देखते हुए दिखाया गया है, जबकि उसका मंगेतर Nico भी वहां मौजूद है. सीजन 5 के अंत में Mindy की जिंदगी में जो उलझन दिखाई गई थी, वह अब और दिलचस्प हो सकती है. यानी इस बार सिर्फ Emily ही नहीं, Mindy की लव लाइफ पर भी फैंस की नजर रहेगी.

पेरिस और रोम के बाद ग्रीस में होगा रोमांस

ट्रेलर का सबसे खूबसूरत हिस्सा ग्रीस की लोकेशन है. सीजन 5 के आखिर में Gabriel ग्रीस में एक यॉट पर काम करने पहुंचा था और उसने Emily को पोस्टकार्ड भी भेजा था. अब नए ट्रेलर में दोनों की मुलाकात ग्रीस में होती दिखाई देती है. फूलों के बीच उनकी यह झलक फैंस के लिए खास है. इसके साथ ही ट्रेलर में Marcello के साथ Emily के रोमांटिक पलों और खूबसूरत लोकेशंस की भी झलक मिलती है.

आखिरी सीजन में लौटेगी पुरानी स्टारकास्ट

डैरेन स्टार के बनाए इस शो के छठे और आखिरी सीजन में लिली कॉलिन्स एक बार फिर Emily Cooper के किरदार में नजर आएंगी. उनके साथ Ashley Park (Mindy), Lucas Bravo (Gabriel), Camille Razat (Camille), Lucien Laviscount (Alfie) और Eugenio Franceschini (Marcello) भी वापसी करेंगे. इसके अलावा Samuel Arnold, Bruno Gouery, William Abadie, Minnie Driver और Paul Forman भी अपनी भूमिकाओं में दिखाई देंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि Emily अपनी आखिरी कहानी में दिल चुनती है, करियर या फिर एक बिल्कुल नई जिंदगी.