UP News: जहां खुद वर्दीधारी सुरक्षित न हों वहां आम जनता कैसे सांस ले सकती है. यूपी के कुशीनगर में एक सिपाही को दो पक्षों के बीच विवाद को सुलझाना भारी पड़ गया. बीच सड़क पर एक लड़की ने डंडा लेकर सिपाही को दौड़ाया. बीच बचाव में सिपाही की वर्दी भी फट गई. सोशल मीडिया पर इस विवाद का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो रक्षाबंधन वाले दिन का बताया जा रहा है. जिस सिपाई के साथ अभद्रता की गई वह सिधुआ पुलिस चौकी में तैनात बताया जा रहा है. वहीं यह वीडियो रक्षाबंधन के दिन का बताया जा रहा है.
वायरल वीडियो में एक पुलिस कर्मी विवाद को शांत कराता हुआ दिखाई दे रहा है तभी एक लड़की हाथ में डंडा लेकर उस पर हमला करने दौड़ती है. पुलिसकर्मी जैसे-तैसे खुद को लड़की के हमले से बचाने में कामयाब हो पाता है. इस दौरान लड़की के समर्थन कुछ लोग वीडियो में मार-मार कहते हुए सुनाई दे रहे हैं.
#कुशीनगर दो पक्षों का विवाद सुलझाना सिपाही को पड़ा भारी...बीच सड़क पर एक लड़की ने डंडा लेकर सिपाही को दौड़ाया..सिपाही को दौड़ाया विवाद में सिपाही की वर्दी भी फाड़ी..बीच सड़क पर हुए विवाद का वीडियो हुआ वायरल...रक्षाबंधन वाले दिन का बताया जा रहा #viralvideo ।@Uppolice @lkopolice pic.twitter.com/CzZS8li6BR
— Journalist Sandeep Shukla🇮🇳 (@shuklasandeep74) August 26, 2024Also Read
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि पडरौना क्षेत्र के अंतर्गत सिधुआ मंदिर में दर्शन और मेला देखने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था. मौके पर मौजूद पुलिस ने विवाद को सुलझाने की कोशिश की. इसी दौरान एक पक्ष द्वारा एक पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता की गई.
#KUSHINAGAR के थाना को0 पडरौना अंतर्गत सिधुआ मंदीर में दर्शन व मेला देखने के दौरान दो पक्षो द्वारा आपस में विवाद व मारपीट की गयी, इस दौरान एक पक्ष द्वारा पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता की गयी जिसमें पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही के संबंध में #CO_SADAR श्री अभिषेक प्रताप अजेय की बाईट- pic.twitter.com/pe354M3ofp
— Kushinagar Police (@kushinagarpol) August 26, 2024
उन्होंने कहा कि वीडियो सामने आने के बाद सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.