आज जन्माष्टमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा का दौरा किया. यहां उन्होंने बांके बिहारी मंदिर में पूजा अर्चना की. उसके बाद सीएम योगी ने पुरानी मंडी में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण किया यहां उन्होंने सभा को संबोधित की. इस दौरान भाषण में उन्होंने पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश के हालिया स्थिति पर बोलते हुए विपक्ष पर हमला किया साथ ही देश में लोगों से शांति रखने बनाए रखने की अपील की.
आगे उन्होंने कहा, .हमें विकसित भारत के संकल्पना को साकार करने के लिए कार्य करना है. एक बार फिर से राष्ट्रवीर श्री दुर्गादास जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन करता हूं.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता, राष्ट्र तब सशक्त होगा, जब हम एक रहेंगे, बटेंगे तो कटेंगे. इस दौरान सीएम योगी ने कहा, आप बांग्लादेश में देख रहे हैं ना, वो गलियां यहां (भारत) नहीं होनी चाहिए, बटेंगे तो कटेंगे. एक रहेंगे तो नेक रहेंगे.सुरक्षित रहेंगे, और समृद्धि की प्रकाष्ठा पर पहुंचेंगे.
बंटेंगे तो कटेंगे...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 26, 2024
एक रहेंगे तो नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे... pic.twitter.com/Ey4QzpFSRY
अपने भाषण में योगी आदित्यनाथ ने 1971 की भी याद दिलाई. उन्होंने कहा कि 'हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि 1971 में बांग्लादेश को बचाने में हमारे भारत माता के वीर सैनिकों ने भी अपना बलिदान दिया था. यह देश रहना चाहिए, सनातन धर्म हर हाल में रहना चाहिए.हमारी विरासत का सरंक्षण होना चाहिए.'
बता दें आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके बाद उन्होंने यहां भी श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं प्रदेशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टी की बधाई देता हूं और प्रभु से सुख-समृद्धि की कामना करता हूं...प्रभु से कामना करता हूं कि आपको इतनी शक्ति दें कि आपका व्यक्तिगत जीवन, पारिवारिक जीवन और सामाजिक जीवन मंगलमय हो और आप सभी मिलकर विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान करने के लिए तैयार हो सकें...'
#WATCH मथुरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "मैं प्रदेशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टी की बधाई देता हूं और प्रभु से सुख-समृद्धि की कामना करता हूं...प्रभु से कामना करता हूं कि आपको इतनी शक्ति दें कि आपका व्यक्तिगत जीवन, पारिवारिक जीवन और सामाजिक जीवन मंगलमय हो… https://t.co/RTQ9IjUV9O pic.twitter.com/OUtWVj5HOj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2024