menu-icon
India Daily

45 दिन बाद पकड़ा गया बहराइच का 'आदमखोर', 9 मासूमों को बनाया शिकार

उत्तर प्रदेश: बहराइच वन विभाग ने बहराइच में एक भेड़िये को पकड़ा गया है. तीन भेड़ियों पहले ही पकड़ा गया था,आज चौथे को भी उनकी टीम ने पकड़ लिया है. वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए प्लानिंग के साथ पिंजड़ा लगाया था. सुबह 11 बजे के करीब वह उसमें कैद हो गया है. वन विभाग के अनुसार अभी भी दो भेड़िये खुले में घूम रहे हैं.

India Daily Live
45 दिन बाद पकड़ा गया बहराइच का 'आदमखोर', 9 मासूमों को बनाया शिकार
Courtesy: Social Media

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भेड़ियों का आतंक अभी भी जारी है. हालांकि राहत की बात यह है कि आज वन विभाग की टीम ने यहां से 1 भेड़ियों को पकड़ा है. तीन भेड़ियों पहले ही पकड़ा गया था,आज चौथे को भी उनकी टीम ने पकड़ लिया है. वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए प्लानिंग के साथ पिंजरा लगाया था. सुबह 11 बजे के करीब वह उसमें कैद हो गया. अब तक चार भेड़ियों को इलाके से पकड़ा गया है. वन विभाग के अनुसार अभी भी दो भेड़ियां खुले में घूम रहे हैं.


इससे पहले बीते बुधवार को वन मंत्री के साथ बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जिन घरों में दरवाजे नहीं है, वहां दरवाजे लगाए जा रहे हैं. इसके लिए सीएसआर फंड समेत अन्य फंड से पैसा दिया जा रहा है. गांवों में रात के समय गश्त किया जा रहा है. वहीं इलाके के लोगों को भी जागरूक किया जाए ताकि रात के समय वे ज्यादा सावधानी बरतें.

चार भेड़ियों को इलाके से पकड़ा गया

वन मंत्री के मुताबिक भेड़िया प्रभावित गांवों में जिन घरों में शौचालय नहीं है, वहां शौचालय की व्यवस्था कराई जा रही है. गांवों में प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर लाइट लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. दरअसल बीते दिनों हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसैया चूड़ामणि के मजरा कोलैला निवासी अन्नू की वाइफ सुबह नित्य क्रिया के लिए उठी तो देखा एक भेड़िया दरवाजा खुला पाकर घर में घुस गया.आहट पाकर घर में सो रहे शंकर की आंख खुल गई, तभी भेड़िया शोर सुन कर भाग गया.

9 मासूमों को भेड़ियों ने बनाया अपना शिकार

बता दें कि बहराइच के अलग-अलग इलाकों में इन भेड़ियों ने पिछले डेढ़ महीने में 9 मासूमों को अपना शिकार बनाया है. पहले पकड़े गए तीन भेड़ियों को लखनऊ के चिड़ियाघर भेज दिया गया है. हालांकि अब जो पकड़ा गया है उसको कहां भेजा जाएगा, इसको लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है.