Varanasi News: उत्तर प्रदेश के बनारस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के पास स्थित लंका पुलिस चौकी का बताया जा रहा है. वीडियो में पुलिस थाने के अंदर कुछ युवकों को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रही है. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन के रवैये के खिलाफ सवाल उठाए गए हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी चौकी के अंदर एक युवक को जमकर लाठियों से पीटते दिखाई दे रहा है. इस दौरान वह युवक की गिरेबान पकड़कर उसे लाठी से मार रहा है. इसके बाद युवक को बाल पकड़कर खींचता हुआ भी दिखाई पड़ रहा है.
#दारोगा ने की चौकी के अंदर युवक की पिटाई..#वाराणसी में UP पुलिस के दरोगा का #चौकी के अंदर युवक को पीटने का वीडियो हुआ वायरल..#लंका क्षेत्र के संकट मोचन चौकी का मामला..#Varanasi #ViralVideo #Lanka @varanasipolice @IgRangeVaranasi @Uppolice @dgpup @myogiadityanath pic.twitter.com/OssFcHCe9m
— News Art (न्यूज़ आर्ट) (@tyagivinit7) March 1, 2025
क्या है पूरा मामला?
यह पूरा मामला वाराणसी के लंका थाना इलाके के संकट मोचन चौकी का है। दरअसल, हाल ही में पूर्व लंका थाना के संकट मोचन चौकी क्षेत्र में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई थी, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद वहां लगे सीसीटीवी फुटेज से युवकों के बारे में जानकारी मिली थी. छानबीन के दौरान पुलिस को मौके पर से एक बाइक भी बरामद हुई थी. 2 फरवरी को हुए इस मारपीट की FIR लंका निवासी सोनू सोनकर ने दर्ज कराई थी, जिसके बाद जांच के आधार पर इन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर चौकी पर बिठाया था.
चौकी प्रभारी द्वारा युवकों को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इसी दौरान हिरासत में लिए गए युवकों ने चौकी प्रभारी के साथ गाली-गलौज की, जिसके बाद चौकी प्रभारी ने अपना आपा खो दिया और एक युवक को पकड़कर जमकर पीट दिया. वहां मौजूद अन्य युवकों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
बैकफुट पर आई यूपी पुलिस
सोशल मीडिया पर सवाल उठते ही यूपी पुलिस बैकफुट पर आई गई है. इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी इसे अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा, 'ये है वाराणसी पुलिस! ये जनता के हित के बारे में नहीं सोच सकते. ये बस जनता पर जुल्म करना जानते हैं, इसी में इनकी काबिलियत है.
ये है वाराणसी पुलिस! ये जनता के हित के बारे में नहीं सोच सकते।
— Ajay Rai🇮🇳 (@kashikirai) March 1, 2025
ये बस जनता पर जुल्म करना जानते हैं, इसी में इनकी काबिलियत है। pic.twitter.com/Y5meL45Sdx