बीजेपी विधायक और लोक गायिका मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर पर सरकारी सड़क और एक निजी जमीन जमीन पर अतिक्रमण करने के आरोप लगे हैं. बिहार के दरभंगा जिले की पोखरभिंडा पंचायत के लोगों ने रमेश ठाकुर पर हाल ही में खरीदे गए प्लॉट की चाहरदीवारी करने के दौरान सरकारी सड़क और एक निजी जमीन जमीन पर अतिक्रमण करने के आरोप लगे हैं.
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण का विरोध करने पर उन्हें झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी दी गई. पोखरभिंडा के निवासी गगन कुमार मिश्रा की लिखित शिकायत के बाद तारडीह सर्कल कार्यालय के अधिकारी शुक्रवार को मौके पर पहुंचे और विवादित जमीन का मुआयना किया. मुआयने के दौरान दरभंगा डिप्टी लैंड रिफॉर्म्स ऑफिसर (DCLR) अजय कुमार भी मौजूद रहे.
प्रशासन ने सड़क के एक हिस्से पर अतिक्रमण पाया और उसे हटाने के लिए कदम उठाए. हालांकि निजी जमीन को लेकर विवाद अभी भी बना हुआ है. अधिकारियों ने शिकायत करता को उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए DCLR के ऑफिस या सिविल कोर्ट जाने का निर्देश दिया.
The administration has cleared the land allegedly encroached upon by Maithili Thakur. The encroachment on the government road has been removed. DCLR and CO officials conducted a land measurement. @grok confirm this news #MaithiliThakur #BiharNews #Bihar #BreakingNews #EncroachmentDrive
— प्रिया पंत 🇮🇳(Priya Pant)🇮🇳 (@priyapantchimu2) November 13, 2026
मामले की जानकारी देते हुए DCLR अजय कुमार ने सरकारी सड़क पर अतिक्रमण की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि प्रशासन अतिक्रमण को हटाने की कोशिश कर रहा है ताकि सार्वजनिक सड़क सुलभ बनी रहे. उन्होंने कहा कि निजी संपत्ति के विवाद की सुनवाई के लिए शनिवार का समय तय किया गया है.
कुमार ने कहा कि विवादित जमीन का एक हिस्सा पड़ोसी मधुबनी जिले के अधिकार क्षेत्र में आता है. प्रशासन कानूनी तरीके से इस निजी संपत्ति विवाद से निपटेगा.
शिकायतकर्ता गगन कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया कि उनकी 12 धुर से ज्यादा निजी जमीन पर अतिक्रमण किया गया. उन्होंने कहा कि प्रशासन ने सरकारी सड़क से अतिक्रमण हटाने में कार्रवाई की है लेकिन उनकी निजी संपत्ति से जुड़ी शिकायत पर कोई फैसला नहीं लिया है.
मिश्रा ने कहा कि DCLR ने उन्हें इस मुद्दे को सुलझाने के लिए उनके दफ्तर में एक लिखित शिकायत करने का सुझाव दिया है. उन्होंने कहा कि अगर मामला नहीं सुलझा तो वह प्रशासनिक अधिकारियों और सिविल कोर्ट तक जाने को तैयार हैं. उन्होंने कहा, 'न्याया के लिए मैं इस मामले को प्रशासनिक अधिकारियों और दीवानी अदालत तक में ले जाने को तैयार हूं.'
अन्य ग्रामीणों ने भी इस अतिक्रमण पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि गांव के लिए यह सड़क एक मुख्य मार्ग है और कृषि के लिए खेतों में जाने के अलावा गांव के लोग श्यमशान और मंदिर जाने के लिए भी इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं.
स्थानीय निवासी भगवान मिश्रा ने भी मैथिली ठाकुर और उनके पिता रमेश ठाकुर को सड़क पर अतिक्रमण के लिए जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने दावा किया कि उनके परिवार को जमीन खरीदते समय ही इस बात की जानकारी दे दी गई थी कि मौजूदा हिस्से से आगे कोई रोड नहीं है और बाकी की जमीन निजी मालिकों की है.
एक अन्य निवासी संतोष कुमार ने बताया कि सड़क बिहार सरकार की है और यह इस क्षेत्र को कमला बालान नदी से जोड़ती है. उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने वाहनों को लाने ले जाने, खेतों पर जाने और अन्य कामों के लिए इसी सड़क का इस्तेमाल करते हैं. कुमार ने कहा कि पहले यह सड़क एक कच्ची पगडंडी थी बाद में इस पर ईंटें बिछाई गईं. ग्रामीणों के विरोध के बाद भी सड़क पर बाड़बंदी और अतिक्रमण किया गया.
कुमार ने आगे कहा कि पड़ोसी जमीन मालिक पर इस संपत्ति को रमेश ठाकुर को बेचने का दबाव बनाया गया था और ऐसा न करने पर उसे झूठे आरोपों में फंसाने की धमकी दी गई थी. उन्होंने दावा किया कि उसके घर पर लगातार पुलिस भी भेजी गई थी. ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने प्रशासन को लिखित में शिकायत दी और सरकार के समाधान पोर्टल पर भी शिकायत की.