menu-icon
India Daily

मथुरा में बंदरों का आतंक, मंदिर के पास 5 साल के बच्चे पर किया हमला, दिल दहला देगा वीडियो

इंसानों और जानवरों के बीच मुठभेड़ के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ऐसा लगता है कि इसमें जानवरों की गलती नहीं इंसानों की ही गलती है. इंसानों के कारण जानवरों के इलाके लगातार सिमटते जा रहे हैं और इसी वजह से वे इंसानों पर हमला कर रहे हैं. मथुरा के वृंदावन में बंदरों के एक झुंड ने एक पांच साल के बच्चे पर हमला कर दिया, जिसका दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है.

India Daily Live
मथुरा में बंदरों का आतंक, मंदिर के पास 5 साल के बच्चे पर किया हमला, दिल दहला देगा वीडियो
Courtesy: Social media

UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है जहां बंदरों के एक समूह ने दिन दहाड़े एक 5 साल के बच्चे पर हमला कर दिया. यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देखेंगे कि एक गली में कुछ बंदर टहल रहे होते हैं, तभी वहां से एक 5 साल का बच्चा निकलकर जा रहा होता है. बंदर उस बच्चे पर हमला कर देते हैं. वह बच्चा बंदरों के चंगुल से छूटकर भागने की कोशिश करता है लेकिन बंदर उसे नीचे गिरा लेते हैं.

चिल्लाता रहा बच्चा देखती रहीं महिलाएं

बंदरों का हमला होते ही बच्चा जोर-जोर से चिल्लाने लगता है. बच्चे पर हमले के दौरान वहां से कुछ महिलाएं भी गुजर रही होती हैं लेकिन किसी ने भी उस मासूम बच्चे को बचाने का साहस नहीं किया. बच्चे की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर कुछ लोग वहां भागकर आते हैं जिन्हें देखकर बंदर बच्चे को छोड़कर वहां से भाग जाते हैं.

किसी काम से घर से निकला था बच्चा

यह मामला 12 जुलाई का मथुरा के वृंदावन का बताया जा रहा है. बच्चे की पहचान कृष्ण के रूप में हुई है.वृंदावन के मदन मोहन घेरा इलाके में कृष्ण अपने पिता गोपाल के कहने पर किसी काम से बाहर निकला था, जैसे ही बच्चा मदन मोहन मंदिर की सीढ़ियों तक पहुंचा बंदरों ने उस पर हमला कर दिया.

बंदरों ने बच्चे को नीचे गिराया

बंदरों के हमले के बाद बच्चा सीढ़ियों से गिर गया. वह उठा और अपने घर की तरफ दौड़ने लगा लेकिन गली में घूम रहे अन्य बंदरों ने उसे गिरा लिया. बंदर काफी देर तक बच्चे को पकड़े रहे. अचानक से कुछ लोग वहां आए और बच्चे को बचाया.