menu-icon
India Daily

Video: महाकुंभ मेले में गुम होने से बचने का मारवाड़ी जुगाड़, देखें राजस्थानी महिलाओं का वीडियो

महाकुंभ में राजस्थान के एक महिला ग्रुप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि गुम होने से बचने के लिए महिलाओं ने अनपी चुनरी को आपस बांध लिया है. 

Kamal Kumar Mishra
Video: महाकुंभ मेले में गुम होने से बचने का मारवाड़ी जुगाड़, देखें राजस्थानी महिलाओं का वीडियो
Courtesy: x

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 का आयोजन इस समय बड़ी धूमधाम से चल रहा है, और इस धार्मिक मेले में दुनिया भर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. राजस्थान से भी भारी संख्या में लोग इस महाकुंभ में भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं. इस विशाल मेले में राजस्थान की महिलाएं अपनी अनोखी जुगाड़ के लिए चर्चा में आ गई हैं. 

राजस्थानी महिलाओं ने मेले में गुम होने से बचने के लिए एक खास तरीका अपनाया. तीन महिलाओं ने अपनी साड़ी की चुनरी को आपस में बांध लिया, ताकि वे एक-दूसरे से जुड़ी रहें और किसी भी हालत में बिछड़ न जाएं. यह तरीका उनकी सूझबूझ और विवेक का उदाहरण था, जिसे देखने के बाद किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. 

सोशल मीडिया यूजर्स ने क्या कहा?

वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस देसी जुगाड़ पर काफी कमेंट्स कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई लोग मारवाड़ियों की जुगाड़ को लेकर चर्चा कर रहे हैं और इसे उनकी समझदारी और निपुणता का प्रतीक मान रहे हैं. खासकर, महिलाएं इस तरीके को अपनाने की सलाह दे रही हैं, ताकि वे मेले में गुम होने से बच सकें. 

लोग कर रहे जमकर तारीफ

यह जुगाड़ अब एक उदाहरण बन गया है, और अन्य महिलाओं से भी अपील की जा रही है कि वे इस तरह का तरीका अपनाएं. महाकुंभ जैसे बड़े आयोजनों में लाखों लोग इकट्ठा होते हैं, और इस तरह के उपाय न केवल सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि यह दिखाते हैं कि सूझबूझ और सामूहिक सहयोग से किसी भी समस्या का समाधान निकाला जा सकता है.