Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार से पांच खास अपील की है. उन्होंने इस हादसे पर दुख जताते हुए सरकार से अपील की कि सरकार गंभीर रूप से घायलों को एअर एंबुलेंस की मदद से निकटतम सर्वश्रेष्ठ हॉस्पिटलों तक पहुंचाकर तुरंत चिकित्सा व्यवस्था की जाए. इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार आज की घटना से सबक लेते हुए श्रद्धालुओं के रुकने, ठहरने, भोजन-पानी व अन्य सुविधाओं के लिए अतिरिक्त प्रबंध करे.
मौनी अमावस्या के पर्व पर मची भददड़ में कई लोगों के मारे जाने की खबर भी है. भगदड़ के बाद प्रशासन के अनुरोध पर सभी अखाड़ों ने अमृत स्नान को रद्द कर दिया था. हालांकि, बाद में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि सभी अखाड़े 10 बजे के बाद अमृत स्नान करेंगे. भगदड़ को लेकर पीएम मोदी ने सीएम योगी से फोन पर बात करके घटना की जानकारी ली.
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार ने 5 अपील की है. उनकी अपील है-
महाकुंभ में अव्यवस्थाजन्य हादसे में श्रद्धालुओं के हताहत होने का समाचार बेहद दुखद है। श्रद्धांजलि!
हमारी सरकार से अपील है कि:
- गंभीर रूप से घायलों को एअर एंबुलेंस की मदद से निकटतम सर्वश्रेष्ठ हॉस्पिटलों तक पहुंचाकर तुरंत चिकित्सा व्यवस्था की जाए।
- मृतकों के शवों को चिन्हित… pic.twitter.com/xZcaU940cO— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 29, 2025Also Read
वहीं, अखिलेश यादव ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा, "श्रद्धालुओं से हमारी अपील है कि वो इस कठिन समय में संयम और धैर्य से काम लें और शांतिपूर्वक अपनी तीर्थयात्रा संपन्न करें."