menu-icon
India Daily

Mahakumbh Stampede: प्रयागराज के महाकुंभ में मची भगदड़ के Video आए सामने, देखें कैसे हैं हालात?

Mahakumbh Stampede Video: प्रयागराज में महाकुंभ मेले में आज सुबह-सुबह भगदड़ में कई लोगों के घायल होने की आशंका है. और कई लोगों के मौत की भी खबर है. हालांकि, घायलों या मृतकों की सही संख्या की पुष्टि नहीं हुई है.

Gyanendra Tiwari
Mahakumbh Stampede: प्रयागराज के महाकुंभ में मची भगदड़ के Video आए सामने, देखें कैसे हैं हालात?
Courtesy: Social Media

Mahakumbh Stampede Video:  प्रयागराज में महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या के अवसर पर भगदड़ मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार को महाकुंभ के दौरान संगम पर भगदड़ मचने से अफरातफरी और दहशत का माहौल पैदा हो गया. मौनी अमावस्या पर पवित्र स्नान के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे, जिसमें कई लोगों के घायल होने की आशंका है. मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान महाकुंभ का मुख्य अनुष्ठान है, जिसमें लगभग 10 करोड़ तीर्थयात्री आते हैं. इस वर्ष, इस दिन का आध्यात्मिक महत्व दुर्लभ ‘त्रिवेणी योग’ खगोलीय संरेखण से और भी बढ़ गया है, जो 144 वर्षों के बाद हो रहा है.

एक प्रत्यक्षदर्शी विवेक मिश्रा ने बताया कि संगम पर अव्यवस्था का कारण यह था कि भीड़ को पता नहीं था कि कहां जाना है, तथा छिपे हुए कूड़ेदानों के कारण लोग ठोकर खा रहे थे और संतुलन खो रहे थे.

महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद के Video आए सामने

सोशल मीडिया पर महाकुंभ में मची भगदड़ के आ रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि भगदड़ के बाद किस तरह का माहौल है. 

वीडियो में देखा जा सकता है किस तरह से भगदड़ मचने के बाद अफरा तफरी का माहौल है. 

जिन्हें इस भगदड़ में छति पहुंची है उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

नोट-  महाकुंभ में मची भगदड़ के  वीडियो और फोटो मन को विचलित कर सकते हैं.