लखनऊ: लखनऊ रेलवे स्टेशन पर बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य चल रहे हैं। रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण द्वारा नए कॉनकोर्स के निर्माण के कारण ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. उत्तर रेलवे ने यातायात और पावर ब्लॉक लेकर इन कामों को तेजी से पूरा करने का फैसला लिया है.
इसके चलते 23 जून 2026 तक कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनें अपने सामान्य रूट के बजाय उतरठिया, ट्रांसपोर्ट नगर और आलमनगर स्टेशनों होकर चलेंगी. इस बदलाव का असर पूर्वांचल, उत्तराखंड और दिल्ली जाने वाले हजारों यात्रियों पर पड़ेगा.
15075 शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस – उतरठिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर रूट से चलेगी.
15073 सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस – उतरठिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर रूट से चलेगी.
15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस – आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरठिया रूट से चलेगी.
15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस – आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरठिया रूट से चलेगी.
15127 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस – उतरठिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर रूट से चलेगी.
15128 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस – आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरठिया रूट से चलेगी.
15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस – उतरठिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलमनगर रूट से चलेगी.
15120 देहरादून-बनारस एक्सप्रेस – आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरठिया रूट से चलेगी.
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ये बदलाव यात्री सुविधा बढ़ाने वाले बड़े निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने के लिए जरूरी हैं. नए कॉनकोर्स बनने के बाद लखनऊ स्टेशन पर यात्री सुविधाएं काफी बेहतर हो जाएंगी.
रेलवे ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी ट्रेन का नया रूट और समय पहले से ही चेक कर लें. टिकट बुक करते समय या यात्रा से पहले एनटीईएस या आईआरसीटीसी ऐप पर नवीनतम जानकारी देखें. समय पर स्टेशन पहुंचने की सलाह दी गई है क्योंकि नए रूट के कारण कुछ ट्रेनों के आने-जाने का समय थोड़ा प्रभावित हो सकता है.
ट्रेन के रूट बदलने से यात्रा का समय थोड़ा बढ़ सकता है. इसलिए यात्रियों को अपने कार्यक्रम के अनुसार पहले से प्लानिंग कर लेनी चाहिए. खासकर जो लोग उत्तराखंड, बनारस, दिल्ली या शक्तिनगर की ओर जा रहे हैं, उन्हें इस बदलाव की जानकारी जरूर रखनी चाहिए. रेलवे इस निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करके यात्री सेवाओं को सामान्य करने का प्रयास कर रहा है. 23 जून 2026 के बाद ट्रेनें फिर से अपने पुराने रूट पर चलने लगेंगी.