UP Crime News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या के सौंदर्यीकरण की तारीफ करना एक मुस्लिम महिला को भारी पड़ गया. दरअसल, एक मुस्लिम महिला ने अयोध्या के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की तारीफ की, जिसके बाद उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया. महिला ने अपने पति को तीन तलाक देने और ससुराल वालों द्वारा उत्पीड़न करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है. ये पूरा मामला 5 अगस्त का है. महिला ने वीडियो के जरिए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से गुहार लगाई तब जाकर मुकदमा दर्ज हुआ. इसके साथ ही उसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी.
पीड़िता का मायका बहराइच के जरवल रोड में है. उसका निकाह अयोध्या के अयोध्या के कोतवाली नगर के मोहल्ला दिल्ली दरवाजा के रहने वाले इस्लाम के बेटे अरशद से हुआ था. पीड़िता ने इस संबंध में अपने मायके यानी जरवल रोड थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
ये पूरा मामला 5 अगस्त 2024 का है. जरवल रोड थाने के SHO बृजराज प्रसाद ने बताया कि पीड़िता ने गुरवार को अपने पति अरशद, सास रईसा और ससुर इस्लाम, देवर फरान व शफाक, देवरानी सिमरन और ननद कुलसुम पर मुकमदा दर्ज कराया है. इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है.
सूत्रों के 8 आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, धमकी तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम और मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई है.
SHO ने बताया कि 5 अगस्त को अयोध्या के कोतवाली थाने में दोनों पक्ष के बीच सुलह हो गई थी. लेकिन सुलह के बाद पीड़िता को तीन तलाक औरजान से मारने की धमकी भी दी गई.
गुरुवार को एक सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करते हुए पीड़िता ने बताया कि 13 दिसंबर 2023 को मेरा निकाह अरशद के साथ हुआ था. मेरे पिता ने अपनी हैसियत से ज्यादा खर्च करके मेरा निकाह कराया था. निकाह के बाद जब मैं अयोध्या आई तो यहां की खुबसूरती ने मुझे प्रभावित किया. मुझे अयोध्या धाम की सड़कें, 'लता चौक' की खूबसूरती, वहां का विकास और आबोहवा बहुत अच्छी लगी. अयोध्या के सौंदर्यीकरण को लेकर मैंने अपने पति के सामने सीएम योगी और पीएम मोदी की तारीफ कर दी तो उन्होंने मुझे मायके भेज दिया.
महिला ने आगे बताया कि मेरे घरवालों मेरे ससुराल आकर समझौता कराते हैं. इसके बाद मेरे पति मुझसे कहते हैं तुम लोगों का दिमाग ज्यादा खराब है. बहुत पुलिस थाना करने लगे हो. कानून मुझे नहीं रोक पाएंगे मैं तुम्हें तलका, तलाक, तलाक दे रहा हूं.
इतना ही नहीं महिला ने वीडियो में आरोप लगाया कि उसकी सास, ननद और पति के भाइयों ने उसका गला दबाया और पति ने मारपीट की. इसके बाद उसे घर से निकाल दिया गया. महिला ने वीडियो में बताया कि उसके पति ने उसके ऊपर गरम दाल भी उड़ेल दी थी जिसकी वजह से उसका चेहरा जल गया.
इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी अपने साथ हुए बर्ताव की शिकायत दर्ज कराई है.