menu-icon
India Daily

मॉर्निंग वॉक बन गई आखिरी, Audi कार ने मारी ऐसी टक्कर की 20 फुट दूर जाकर गिरे बुजुर्ग, डरा देगा वीडियो

यूपी के नोएडा में एक हीट एंड रन का केस सामने आया है. ऑडी कार ने बुजुर्ग को इतना जोर से टक्कर मारा कि वह 20 फीट दूर जाकर गिरे. पुलिस के बताया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई. 

India Daily Live
मॉर्निंग वॉक बन गई आखिरी, Audi कार ने मारी ऐसी टक्कर की 20 फुट दूर जाकर गिरे बुजुर्ग, डरा देगा वीडियो
Courtesy: Social Media

यूपी के नोएडा में एक खतरनाक रोड़ एक्सीडेंट हुआ है. एक बुजुर्ग व्यक्ति का मॉर्निंग वॉक जीवन का आखिरी मॉर्निंग वॉक बन गया. घटना का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने एक शख्स की जान ले ली. ऑडी सवार ने इतनी जोर से टक्कर मारा की शख्स 20 फिट ऊपर उड़ गया. पुलिस के बताया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई. 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग कई फीट ऊपर हवा में उड़ गए. टक्कर के बाद उनकी मौके पर मौत हो गई. एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि नोएडा में एक तेज रफ्तार कार ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. प्रदीप नाम के एक व्यक्ति ने पुलिस स्टेशन को सूचित किया कि उसके पिता को एक कार ने टक्कर मार दी है. पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी. मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू हो गई.

पुलिस ने बताया कि ऑडी कार काफी तेज रफ्तार में आ रही थी. उसने पीछे से मॉर्निंग वॉक पर निकसे शख्स को जोरदार टक्कर मार दी. शख्स हवा में उड़ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गया है और इसकी जांच की जा रही है.