गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की आत्महत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. देर रात नौवीं मंजिल से कूदकर जान देने वाली लड़कियों के पीछे एक भावुक सुसाइड नोट मिला है, इसमें सिर्फ 'सॉरी पापा' लिखा था. जांच में सामने आया है कि परिवार की स्तिथि बहुत उलझी हुई थी और लड़कियों को ऑनलाइन गेम की आदत लगी हुई थी. पुलिस मामले के हर पहलू को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है.
गौरतलब है कि मंगलवार देर रात करीब 2.15 बजे साहिबाबाद के भारत सिटी सोसाइटी में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब नौवीं मंजिल के फ्लैट की बालकनी से तीन बहनों नीचे कूद कर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके घटनास्थल पर पहुंची और तीनों बच्चियों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक बहनों की उम्र 12 से 16 वर्ष के बीच थी, तीनों ही लड़कियां नाबालिग थीं.
मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक बच्चियों के पिता चेतन कुमार ने दो शादियां की थीं. खास बाद यह है कि दोनों पत्नियां सगी बहनें हैं. जानकारी के अनुसार चेतन कुमार की पहली पत्नी से बच्चे नहीं होने के कारण उसने दूसरी शादी की थी. वहीं दूसरी शादी के बाद दोनों ही पत्नियों से बच्चे पैदा हो गए. आत्महत्या करने वाली तीन बहनों में दो दूसरी पत्नी की थीं, जबकि एक पहली पत्नी की बेटी थी. हालांकि पूरा परिवार एक ही घर में एक साथ रहता था.
जांच में ये बी सामने आया है कि तीनों बहनें कोविड के टाइस से एक ऑनलाइन कोरियन ‘लव गेम’ खेलती थीं. बताया जा रहा है कि वे पिछले दो साल से स्कूल भी नहीं जा रही थीं. घर में मोबाइल फोन उनका निजी नहीं था, बल्कि पिता के फोन का इस्तेमाल करती थीं. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गेम को लेकर माता-पिता की रोक-टोक का उन पर क्या असर पड़ा.
पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट और एक पॉकेट डायरी मिली है. इस नोट में सिर्फ 'सॉरी पापा' लिखा था, जबकि डायरी के कई पन्नों में गेम और मोबाइल गतिविधियों का जिक्र है. पुलिस के अनुसार लड़कियों ने गेम से भावनात्मक जुड़ाव की बात भी लिखी है. अब पुलिस पारिवारिक माहौल और मानसिक दबाव दोनों एंगल से जांच आगे बढ़ा रही है.