नई दिल्ली: अफगानिस्तान की युवा क्रिकेट फैक्ट्री से एक नया नाम तेजी से उभर रहा है, जिसका नाम फैसल शिनोजादा है. काबुल में जन्मे इस 17 वर्षीय बल्लेबाज ने अपनी बेखौफ और समझदारी भरी बल्लेबाजी से अंडर-19 क्रिकेट में अलग पहचान बना ली है. दाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने सीमित समय में लगातार बड़े स्कोर बनाए हैं.
29 फरवरी 2008 को काबुल में जन्मे फैसल शिनोजादा बचपन से ही क्रिकेट के प्रति समर्पित रहे. कठिन हालात में पले बढ़े फैसल ने गली क्रिकेट से यहां तक का सफर तय किया. उनकी तकनीक और आत्मविश्वास ने उन्हें जल्दी ही अंडर-19 टीम तक पहुंचा दिया.
ICC अंडर-19 विश्व कप 2026 में फैसल ने शुरुआत से ही प्रभाव छोड़ा. उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान कई बड़ी पारियां खेली और लगातार रन बनाए. उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता के साथ धैर्य भी साफ नजर आया, जो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है.
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल फैसल के करियर का खास पल बना. दबाव भरे मुकाबले में उन्होंने शानदार शतक जड़ा. मजबूत भारतीय गेंदबाजी के सामने उनकी पारी ने अफगानिस्तान को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया और मैच का रुख बदल दिया.
𝐁𝐀𝐂𝐊-𝐓𝐎-𝐁𝐀𝐂𝐊 𝐇𝐔𝐍𝐃𝐑𝐄𝐃𝐒! 💯💯
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) February 4, 2026
Faisal Khan Shinozada is enjoying his rich, hot form and brings up a second successive century in the semi-final against the India U19s. 👏
This is his 6th hundred in Youth ODIs. 👏#FutureStars | #AFGvIND | #U19WorldCup pic.twitter.com/KxZ8QpFYsS
इस मुकाबले में फैसल शिनोजादा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे. बड़े मुकाबले में टीम को उनसे बड़ी उम्मीदे थी, जिस पर वह खरे उतरें. फैसल शिनोजादा का भारतीय गेंदबाजों का संयम से सामना करते हुए शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 93 गेंदों पर 110 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 15 चौके लगाए. इस दौरान फैसल ने 118.28 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए.
फैसल की बल्लेबाजी में संतुलन उनकी सबसे बड़ी ताकत है. वह हालात के अनुसार खेल को ढालना जानते हैं. तेज गेंदबाजों के खिलाफ संयम और स्पिन के खिलाफ आक्रामक रवैया उनकी परिपक्व सोच को दर्शाता है, जो उम्र से कहीं आगे दिखाई देती है.
लगातार अच्छे प्रदर्शन ने फैसल शिनोजादा को अफगानिस्तान के सबसे होनहार युवा खिलाड़ियों में शामिल कर दिया है. क्रिकेट विशेषज्ञ उन्हें भविष्य का स्टार माना जा रहा है. अगर यही निरंतरता रही, तो वह जल्द ही राष्ट्रीय टीम की जर्सी में नजर आ सकते हैं.