menu-icon
India Daily

'उन्हें फिलिस्तीन दिखाई देता है पर बांग्लादेश नहीं', मथुरा में विपक्ष पर गरजे CM योगी

CM Yogi : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कृष्ण जन्माष्टमी से पहले मथुरा में बांके बिहारी मंदिर में पूजा अर्चना की. उन्होंने मथुरा में बोलते हुए विपक्ष पर जुबानी हमला बोला. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ न बोलने वालों पर उन्होंने जमकर निशाना साधा.

India Daily Live
'उन्हें फिलिस्तीन दिखाई देता है पर बांग्लादेश नहीं',  मथुरा में विपक्ष पर गरजे CM योगी
Courtesy: Social Media

CM Yogi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृष्ण जन्माष्टमी से पहले मथुरा का दौरा किया. उन्होंने बांके बिहारी मंदिर में पूजा अर्चना भी की. मथुरा में सीएम योगी ने भाषण देते हुए विपक्ष पर जुबानी हमला बोला. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को फिलिस्तीन दिखाई देता है लेकिन उन्हें बांग्लादेश नहीं दिखाई देता. 

सीएम योगी ने बोलते हुए कहा कि आपने देखा होगा कि बांग्लादेश की घटना पर इन सबके मुंह बंद हैं क्योंकि उन्हें भय है कि अगर वे बोलेंगे तो उनके वोट बैंक खिसकते दिखाई देंगे. 

'उनके पैरों की जमीन के नीचे अंगारे दिखाई देते हैं'

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर वो बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर बोल देंगे तो उनके पैरों की जमीन जिसपर वे खड़े हैं वह अंगारे उन्हें ही जलाते दिखाई देंगे. बांग्लादेश की घटना पर इन सबके मुंह बंद हैं क्योंकि उन्हें भय है कि अगर वे बोलेंगे तो उनके वोट बैंक खिसकते दिखाई देंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- जो लोग दुनिया के अन्य मुद्दों पर मुखर होकर बोलते हैं, उन्हें फिलिस्तीन तो दिखाई देता है लेकिन बांग्लादेश नहीं. ऐसे लोगों को दुनिया की अन्य जगहें दिखाई देती हैं लेकिन बांग्लादेश दिखाई नहीं देता क्योंकि वहां मंदिर तोड़े जा रहे हैं, संतों पर अत्याचार हो रहा है इसलिए हम सबको वर्तमान की चुनौतियों को देखना होगा.

सीएम योगी ने दिलाई 1971 की याद

अपने भाषण में बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने 1971 की भी याद दिलाई. उन्होंने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि 1971 में बांग्लादेश को बचाने में हमारे भारत माता के वीर सैनिकों ने भी अपना बलिदान दिया था. यह देश रहना चाहिए, सनातन धर्म हर हाल में रहना चाहिए.हमारी विरासत का सरंक्षण होना चाहिए.