menu-icon
India Daily

Punjab Weather: पंजाब में छाए रहेंगे घने बादल, 22 जून तक गरज के साथ बारिश का अलर्ट; गर्मी से मिली राहत

पंजाब के कई जिलों में सुबह हुई बूंदाबांदी और तेज हवाओं के बाद मौसम विभाग ने 22 जून तक बादलों और हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है. गर्मी से मिली राहत के बीच सतर्क रहने की जरूरत.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Punjab Weather: पंजाब में छाए रहेंगे घने बादल, 22 जून तक गरज के साथ बारिश का अलर्ट; गर्मी से मिली राहत
Courtesy: Grok

पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. सुबह पांच से आठ बजे के बीच कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई और तेज हवाएं चलीं. लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते उमस भरी धूप ने परेशान किया. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक यह बदलाव अस्थायी है. अभी भी आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और हवा भी चल रही है. कई जगहों पर सुबह दस बजे तक नमी भरी ठंडक बनी रही. हालांकि दोपहर में तापमान बढ़ने से लोग परेशान नजर आए.

सुबह की बारिश और तेज हवाएं

सुबह पंजाब के विभिन्न इलाकों में बूंदाबांदी के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलीं. इससे खेतों और शहरों दोनों में मौसम सुहाना हो गया. किसानों को इस हल्की वर्षा से उम्मीद जगी है.

तापमान में गिरावट, उमस बरकरार

लुधियाना में 35.0 डिग्री, अमृतसर में 34.0 डिग्री, होशियारपुर में 33.2 डिग्री और फाजिल्का में 36.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. बादलों के कारण दिन का तापमान सामान्य से कम रहा, पर उमस ने राहत को सीमित रखा.

22 जून तक सतर्क रहें, विभाग की चेतावनी

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार 22 जून तक पंजाब में बादल छाए रहेंगे. गरज के साथ छींटे पड़ने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है.

23 जून से साफ होगा मौसम

बदलते मौसम के साथ IMD की तरफ से लोगों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है. 23 जून के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है. फिलहाल किसान, ड्राइवर और आम लोग सतर्क रहें. जब तक जरुरी ना हो अनावश्यक यात्रा से बचें. किसी भी तरह की दुर्घटना से बचने के लिए मौसम के बारे में अपडेट लेते रहें.