चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए लगातार नए कदम उठा रही है. पंजाब रोजगार क्रांति के तहत अब पंजाब पुलिस में 3298 नई नौकरियों का ऐलान किया गया है. इससे बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत मिलने वाली है.
जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस में कुल 3298 पद भरे जाएंगे.यह भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि योग्य और मेहनती युवा इन पदों पर चयनित होकर पुलिस सेवा में अपना योगदान दें.
🔸 ਪੰਜਾਬ ਰੁਜ਼ਗਾਰ ਕ੍ਰਾਂਤੀ ਅਧੀਨ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਦੇਵੇਗੀ 3,298 ਨੌਕਰੀਆਂ ਦੇ ਹੋਰ ਮੌਕੇ!
— AAP Punjab (@AAPPunjab) June 17, 2026
🔸 ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵਿੱਚ 3,298 ਵੱਖ-ਵੱਖ ਅਹੁਦਿਆਂ 'ਤੇ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਭਰਤੀ
🔸 2,552 ਅਹੁਦੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕੇਡਰ ਅਤੇ 776 ਅਹੁਦੇ ਆਰਮਡ ਕੇਡਰ ਵਿੱਚ ਭਰੇ ਜਾਣਗੇ pic.twitter.com/oFwgiCbWg0
इस भर्ती से पूरे पंजाब के युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है. कई सालों से नौकरी की तलाश में घूम रहे युवा अब उम्मीद जगा रहे हैं. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि उनकी सरकार युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए प्रतिबद्ध है. पंजाब रोजगार क्रांति के जरिए सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को भरा जा रहा है ताकि बेरोजगारी कम हो और युवा अपनी क्षमता के अनुसार काम कर सकें.
जिला कैडर के 2552 पदों पर भर्ती से जिले स्तर पर पुलिस बल मजबूत होगा. इन पदों पर चयनित उम्मीदवार अपने जिले में ही सेवा देंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर कानून व्यवस्था सुधरेगी. वहीं आर्म्ड कैडर के 776 पदों पर चयनित युवा विशेष प्रशिक्षण लेकर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालेंगे.
सरकार ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगी. कोई भी सिफारिश या गलत तरीका बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहना चाहिए. भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा और शारीरिक मानकों की जानकारी जल्द जारी की जाएगी.