menu-icon
India Daily

चुनाव से पहले पंजाब मिशन पर नितिन नवीन, पठानकोट से आज शुरू हो रही BJP की नशामुक्त यात्रा

पंजाब में आज से नशे के मुद्दे पर BJP ने राज्यव्यापी अभियान शुरु कर दिया है. हालांकि इससे पहले चंडीगढ़ में मावां मंगदीयां जवाब कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें करीब 50 नशा प्रभावित परिवारों ने अपने अनुभव साझा किए.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
चुनाव से पहले पंजाब मिशन पर नितिन नवीन, पठानकोट से आज शुरू हो रही BJP की नशामुक्त यात्रा
Courtesy: ANI

पंजाब में आज से बीजेपी द्वारा नशा मुक्ति यात्रा शुरू की जा रही है. नशे के खिलाफ प्रस्तावित यात्रा से पहले भाजपा ने गुरुवार को चंडीगढ़ में मावां मंगदीयां जवाब कार्यक्रम किया.

राज्य के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे करीब 50 परिवारों ने नशे की वजह से अपने सामने आई परेशानियों और अपनों को खोने की पीड़ा साझा की. कार्यक्रम में नशे के कारण जान गंवाने वाले युवाओं की याद में खाली कुर्सियां भी रखी गईं.

नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने की योजना

इस कार्यक्रम के दौरान कई परिवारों ने दुख बयां किया. अबोहर से पहुंची एक महिला ने कहा कि उनके परिवार को मुफ्त राशन, यात्रा या बिजली जैसी सुविधाओं की जरूरत नहीं है. उनका कहना था कि परिवार मेहनत करके जीवन चला रहा है और उनकी मांग नशे से मुक्ति की है. इसी मिशन के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 18 सितंबर को पठानकोट जिले के माधोपुर स्थित एकता स्थल से नशामुक्त पंजाब यात्रा का आगाज किया. यह स्थान जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मारक के पास स्थित है.

BJP की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस अभियान के तहत राज्य के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचने और नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने की योजना है. अभियान के दौरान भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं की अलग-अलग चरणों में भागीदारी प्रस्तावित है. यात्रा का समापन 30 सितंबर को जालंधर में होने वाली सभा के साथ किया जाएगा.

अलग-अलग जगहों से नेता करेंगे यात्रा में शिरकत

कार्यक्रम के तय कार्यक्रम के मुताबिक 19 सितंबर को फतेहगढ़ साहिब से दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और 20 सितंबर को फाजिल्का से केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल यात्रा से जुड़ेंगे. 21 सितंबर को बठिंडा से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के शामिल होने का कार्यक्रम है. इ

सके बाद अलग-अलग मार्गों से चलने वाली यात्राएं जालंधर में एकत्र होंगी. भाजपा की इस मुहिम के बीच पंजाब में नशे का मुद्दा राजनीतिक बहस का भी प्रमुख विषय बना हुआ है. राज्य की सत्तारूढ़ आप सरकार और विपक्षी दल नशे की समस्या से निपटने के अपने-अपने प्रयासों और आरोपों को लेकर एक-दूसरे पर सवाल उठाते रहे हैं.