menu-icon
India Daily

ग्रहों की चाल से बन रहे खास योग, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

ग्रहों की स्थिति के अनुसार मंगल मिथुन, गुरु कर्क और केतु सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं. सूर्य और बुध कन्या, शुक्र तुला, राहु कुंभ और शनि मीन राशि में स्थित हैं. ऐसे में मेष समेत कुछ राशियों को सावधानी बरतने की सलाह है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
ग्रहों की चाल से बन रहे खास योग, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल
Courtesy: India Daily

ग्रहों की वर्तमान स्थिति की बात करें तो मंगल मिथुन राशि में, गुरु कर्क राशि में और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. सूर्य और बुध कन्या राशि में स्थित हैं, जबकि शुक्र तुला राशि में गोचर कर रहे हैं. राहु कुंभ और शनि मीन राशि में हैं. चंद्रमा वृश्चिक राशि के ज्येष्ठा नक्षत्र में हैं, जिसके स्वामी बुध माने जाते हैं. 

ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार इस नक्षत्र को केतुवत माना जाता है और इसमें जन्म लेने वाले बच्चों के लिए मूल की शांति कराने की परंपरा बताई जाती है. 

मेष राशि

मेष राशि वालों को आज किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचना चाहिए. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, क्योंकि चोट-चपेट की आशंका बन सकती है. 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक आज आनंद और उत्साह से भरे रह सकते हैं. स्वास्थ्य में पहले की तुलना में सुधार होगा. व्यापार से जुड़े मामलों में सहयोग मिलेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों का विरोधियों पर प्रभाव बना रहेगा, हालांकि कुछ मानसिक या व्यावहारिक परेशानियां बनी रह सकती हैं. 

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोग आज भावुक न हो. लिखने-पढ़ने में समय देना लाभकारी रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य से कुछ कमजोर रह सकता है.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं. हालांकि परिवार में थोड़ा तनाव हो सकता है. 

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के प्रयास सफल हो सकते हैं और व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलने के संकेत हैं. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा

तुला राशि

तुला राशि वालों को पारिवारिक सुख का आनंद मिलेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार और तरल धन में वृद्धि के संकेत हैं. हालांकि फिलहाल नया निवेश करने से बचने की सलाह दी गई है.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के व्यक्तित्व में आकर्षण और सौम्यता बढ़ेगी. जरूरत के अनुसार चीजों की उपलब्धता बनी रहेगी. 

धनु राशि

धनु राशि वालों को बढ़ते खर्च के कारण मानसिक परेशानी हो सकती है. सिरदर्द और आंखों से जुड़ी तकलीफ परेशान कर सकती है. 

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं. हालांकि पुराने रास्ते भी अभी खुले रहेंगे. प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा. 

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता के संकेत हैं. व्यावसायिक क्षेत्र में भी तरक्की हो सकती है. उच्च अधिकारियों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. रोजी-रोजगार में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं. यात्रा का योग भी बन रहा है.