लुधियाना: पंजाब के सबसे बड़े औद्योगिक शहर लुधियाना को अपराध और नशे से मुक्त बनाने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है. 'स्पेशल-2026' एक्शन प्लान के तहत पुलिस अब नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई करने वाली है. इस सिलसिले में आईजी प्रोविजनिंग एस. भूपति (IPS) ने लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट का दौरा किया.
उन्होंने पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा (IPS) के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में कमिश्नरेट के सभी राजपत्रित अधिकारी शामिल हुए. बैठक में शहर की सुरक्षा को और मजबूत बनाने तथा नशा तस्करों की कमर तोड़ने का मास्टर प्लान तैयार किया गया. पुलिस अब पूरी तरह से सक्रिय (प्रो-एक्टिव) मोड में काम करेगी. आम लोगों की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखा जाएगा.
पुलिस ने 'डायल 112' इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम को पूरी तरह अपग्रेड करने का फैसला लिया है. अब किसी भी आपातकालीन कॉल पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचेगी. शहर के महत्वपूर्ण चौराहों और संवेदनशील इलाकों में इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल्स (ERVs) को नए सिरे से तैनात किया जा रहा है. लक्ष्य है कि कॉल आने के कुछ ही मिनटों में मदद पहुंचाई जा सके.
ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਅਮਨ ਤੇ ਕਾਨੂੰਨ-ਵਿਵਸਥਾ ਬਣਾਈ ਰੱਖਣ ਲਈ ਚਲਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੁਹਿੰਮ ਦੇ ਤਹਿਤ IGP ਸ੍ਰੀ ਐਸ. ਬੂਪਥੀ, IPS ਵਲੋਂ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿਖੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਇਕ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ। pic.twitter.com/4QhT2BNFp3
— Commissioner of Police, Ludhiana (@Ludhiana_Police) June 12, 2026Also Read
लोगों में सुरक्षा की भावना जगाने और अपराधियों में दहशत पैदा करने के लिए पुलिस की उपस्थिति बढ़ाई जा रही है. पूरे पुलिस बल का ऑडिट पूरा कर लिया गया है. अब बाजारों, व्यापारिक केंद्रों, रिहायशी कॉलोनियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ज्यादा संख्या में पुलिस जवान गश्त करेंगे. शहर के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर हाई-टेक 'नाका ग्रिड' तैयार किया गया है. इन नाकों पर डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम के जरिए संदिग्ध वाहनों की अच्छी चेकिंग होगी. इससे नशा तस्करों और अपराधियों के लिए शहर में घुसना मुश्किल हो जाएगा.
पुलिस ने साफ कहा है कि कानून का पालन करने वाले आम नागरिकों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी. केवल अपराधियों और नशा तस्करों पर ही सख्ती बरती जाएगी.
यह प्लान लुधियाना को सुरक्षित और नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. आईजी एस. भूपति और कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अमन-चैन बनाए रखना और नशे के कारोबार को पूरी तरह खत्म करना ही अब मुख्य लक्ष्य है. शहरवासी भी इस पहल से काफी खुश हैं. उन्होंने उम्मीद जताई है कि 'स्पेशल-2026' प्लान से लुधियाना में अपराध और नशे की घटनाओं में भारी कमी आएगी. पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनता का सहयोग मिलने पर इस लक्ष्य को हासिल करना आसान हो जाएगा.