menu-icon
India Daily

लुधियाना हलवारा एयरपोर्ट हिट, 26 दिन में 7,008 यात्रियों ने भरी उड़ान, 49% सीटें रहीं फुल

एयरपोर्ट पर अभी रोजाना औसतन 4 उड़ानें चल रही हैं. एयर इंडिया के विमानों में 138 सीटें हैं. ऐसे में हर दिन कुल 552 सीटें उपलब्ध रहती हैं. 26 दिनों में कुल 14,352 सीटें थीं. शुरुआती दौर में ही इतनी अच्छी प्रतिक्रिया मिलना एयरपोर्ट के लिए सकारात्मक संकेत है.

antima
Edited By: Antima Pal
लुधियाना हलवारा एयरपोर्ट हिट, 26 दिन में 7,008 यात्रियों ने भरी उड़ान, 49% सीटें रहीं फुल
Courtesy: X

लुधियाना: लुधियाना के हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले यात्रियों में खूब उत्साह देखा जा रहा है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 15 मई से 10 जून तक के पहले 26 दिनों का यात्री डेटा जारी किया है. नए एयरपोर्ट होने के बावजूद यह आंकड़ा काफी अच्छा माना जा रहा है. यात्रियों की अच्छी संख्या से एयरलाइंस कंपनियों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं.

लुधियाना हलवारा एयरपोर्ट हिट

एयरपोर्ट पर अभी रोजाना औसतन 4 उड़ानें चल रही हैं. एयर इंडिया के विमानों में 138 सीटें हैं. ऐसे में हर दिन कुल 552 सीटें उपलब्ध रहती हैं. 26 दिनों में कुल 14,352 सीटें थीं. शुरुआती दौर में ही इतनी अच्छी प्रतिक्रिया मिलना एयरपोर्ट के लिए सकारात्मक संकेत है.

समर वेकेशन में उछाल

समर वेकेशन ने एयरपोर्ट को और बढ़ावा दिया. 1 जून से 10 जून तक के 10 दिनों में 1,368 यात्री हलवारा पहुंचे. यानी रोजाना औसतन 137 यात्री आए. यह संख्या 15 मई से 31 मई के मुकाबले 31 प्रतिशत ज्यादा है. गर्मियों की छुट्टियों में लोग परिवार के साथ यात्रा करने के लिए हलवारा एयरपोर्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं. आसान पहुंच और नई सुविधाओं ने यात्रियों को आकर्षित किया है.

एयर इंडिया खुश, बोली- पॉजिटिव साइन

एयर इंडिया इस रिस्पॉन्स से बेहद संतुष्ट है. कंपनी के सूत्रों के अनुसार किसी भी नए रूट पर शुरुआती महीनों में 49 प्रतिशत सीटों का भरा होना और हर फ्लाइट में औसतन 67 से ज्यादा यात्रियों का सफर करना बहुत अच्छा माना जाता है. एयर इंडिया ने हाल ही में लुधियाना से कनेक्टिंग फ्लाइट्स का नया शेड्यूल भी जारी किया है, जिससे और ज्यादा यात्री जुड़ सकें.

भविष्य की उम्मीदें

एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयर इंडिया अब बिजनेस ट्रैवलर्स और कॉर्पोरेट यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं. लुधियाना के व्यापारियों और उद्योगपतियों के लिए यह एयरपोर्ट सुविधाजनक साबित हो रहा है. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और अन्य बड़े शहरों से बेहतर कनेक्टिविटी बनने से इलाके का आर्थिक विकास भी तेज होगा.