menu-icon
India Daily

जालंधर के लाल गुरिंदरवीर सिंह ने एशियन गेम्स में किया कमाल, 400 मीटर रिले में जीता कांस्य पदक

जालंधर के भोगपुर के गुरिंदरवीर सिंह ने एशियन गेम्स 2026 में मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले में कांस्य पदक जीता.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
जालंधर के लाल गुरिंदरवीर सिंह ने एशियन गेम्स में किया कमाल, 400 मीटर रिले में जीता कांस्य पदक
Courtesy: X

पंजाब के जालंधर जिले के भोगपुर निवासी धावक गुरिंदरवीर सिंह ने एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए कांस्य पदक जीता. वह मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले टीम का हिस्सा रहे. इससे पहले 100 मीटर में वह 10.32 सेकंड के समय के साथ सेमीफाइनल में पांचवें स्थान पर रहे थे.

100 मीटर में पदक से चूके गुरिंदरवीर

गुरिंदरवीर सिंह के लिए 100 मीटर स्पर्धा का सफर पदक के बिना खत्म हुआ. उन्होंने सेमीफाइनल में 10.32 सेकंड का समय निकाला और अपनी हीट में पांचवें स्थान पर रहे. इससे पहले उन्होंने हीट में 10.38 सेकंड के समय के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई थ. इस प्रदर्शन के बाद उनका ध्यान रिले पर था. गुरिंदरवीर का इस साल प्रदर्शन चर्चा में रहा है. मई में फेडरेशन कप में उन्होंने 10.09 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था और 100 मीटर में गोल्ड जीता था.

मिक्स्ड रिले में टीम ने दिलाया कांस्य

गुरिंदरवीर सिंह ने मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले में हरिता भद्रा, अनिमेष कुजूर और स्नेहा शनुवाली के साथ मिलकर भारत का प्रतिनिधित्व किया. भारतीय टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया. रिले में हर खिलाड़ी के प्रदर्शन के साथ बैटन बदलने का तालमेल भी बेहद जरूरी होता है. भारतीय टीम ने इस स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया. गुरिंदरवीर के लिए यह पदक इसलिए भी खास रहा. कुछ दिन पहले ही वह 100 मीटर में फाइनल की दौड़ से बाहर हुए थे.

फेडरेशन कप के बाद पीएम मोदी ने की थी तारीफ

गुरिंदरवीर सिंह की इस साल की तेज दौड़ ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर खास पहचान दिलाई. फेडरेशन कप में 10.09 सेकंड का समय निकालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में उनके प्रदर्शन का जिक्र किया था. मोदी ने रिकॉर्ड प्रदर्शन के लिए गुरिंदरवीर समेत भारतीय एथलीटों की तारीफ की थी. गुरिंदरवीर की यह उपलब्धि उनके लगातार बेहतर होते प्रदर्शन को दिखाती है. अब एशियन गेम्स का कांस्य पदक उनके करियर की एक और बड़ी उपलब्धि बन गया है.