menu-icon
India Daily

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान! अमृतसर से कोलकाता के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

दीपावली और छठ महापर्व के समय ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बहुत बढ़ जाती है. पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच आने-जाने वाले लोग अक्सर सीट न मिलने की समस्या से जूझते हैं. इसी को देखते हुए रेलवे ने यह स्पेशल ट्रेन शुरू करने का निर्णय किया है. इससे लाखों प्रवासी मजदूरों और परिवारों को घर पहुंचने में आसानी होगी.

antima
Edited By: Antima Pal
दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान! अमृतसर से कोलकाता के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल
Courtesy: Pinterest

Amritsar Kolkata Puja Special: छठ और दिवाली पर घर लौटने की चिंता अब कम हो जाएगी. भारतीय रेलवे ने अमृतसर से कोलकाता के बीच एक नई पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. इस ट्रेन से त्योहारी सीजन में सफर करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी.

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान!

दीपावली और छठ महापर्व के समय ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बहुत बढ़ जाती है. पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच आने-जाने वाले लोग अक्सर सीट न मिलने की समस्या से जूझते हैं. इसी को देखते हुए रेलवे ने यह स्पेशल ट्रेन शुरू करने का निर्णय किया है. इससे लाखों प्रवासी मजदूरों और परिवारों को घर पहुंचने में आसानी होगी.

अमृतसर से कोलकाता के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन

ट्रेन का नंबर 04624 है. यह अमृतसर से कोलकाता की ओर हर बुधवार को चलेगी. इसका संचालन 7 अक्टूबर से शुरू होकर 25 नवंबर तक रहेगा. वापसी के लिए ट्रेन नंबर 04623 है. यह कोलकाता से अमृतसर की तरफ हर शनिवार को दौड़ेगी. इसकी अवधि 10 अक्टूबर से 28 नवंबर तक तय की गई है. दोनों दिशाओं में करीब दो महीने तक यह सेवा उपलब्ध रहेगी. इससे त्योहार से पहले घर जाने वाले और बाद में लौटने वाले दोनों तरह के यात्री लाभ उठा सकेंगे.

यह स्पेशल ट्रेन पंजाब से अपनी यात्रा शुरू करेगी. फिर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कई प्रमुख शहरों से होते हुए पश्चिम बंगाल पहुंचेगी. रास्ते में कई महत्वपूर्ण स्टेशन हैं जहां यात्री चढ़-उतर सकेंगे. इनमें ब्यास, जालंधर सिटी, फगवाड़ा, ढंडारी कलां, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, बगहा, नरकटियागंज, बेतिया, सगौली, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, किउल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर और बर्द्धमान शामिल हैं.

रेलवे प्रशासन का मानना है कि इस ट्रेन से त्योहारों के दौरान भीड़ का दबाव कम होगा. यात्रियों को आरक्षण पाने में सुविधा होगी और यात्रा सुरक्षित व आरामदायक बनेगी. जो लोग दूर-दराज के इलाकों से अपने घर जा रहे हैं, उनके लिए यह सीधा और आसान विकल्प साबित होगा.