menu-icon
India Daily

मुंबई में सीरियल कैट किलर गिरफ्तार: चेंबूर में 6 से ज्यादा बिल्लियों की हत्या की बात कबूली

मुंबई के चेंबूर में RCF पुलिस ने सीरियल कैट-किलर 'शिवा' को गिरफ्तार किया है. CCTV फुटेज के आधार पर पकड़े गए आरोपी ने छह से अधिक बिल्लियों की हत्या की बात कबूल की.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
मुंबई में सीरियल कैट किलर गिरफ्तार: चेंबूर में 6 से ज्यादा बिल्लियों की हत्या की बात कबूली
Courtesy: X

मुंबई के चेंबूर इलाके में बेजुबान जानवरों के खिलाफ क्रूरता की वारदात सामने आई है. RCF पुलिस ने कई बिल्लियों को बेरहमी से मारने के आरोप में 'शिवा' नाम के एक बेघर व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी चेंबूर के पंजरापोल इलाके में घूमता-फिरता रहता था.

CCTV फुटेज के आधार पर हुई कार्रवाई

इलाके में लगातार हो रही बिल्लियों की मौतों के बाद पुलिस ने कामावाड़ी, पंजरापोल और शनि मंदिर क्षेत्रों के CCTV फुटेज खंगाले. फुटेज के आधार पर पहचान कर पुलिस ने शिवा को हिरासत में लिया. कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपी ने छह से ज्यादा बिल्लियों को मारने की बात स्वीकार की है.

20 से अधिक बिल्लियों की मौत और PETA का इनाम

रिपोर्ट्स के अनुसार, अगस्त के मध्य में इस क्षेत्र में 20 से अधिक बिल्लियां मृत पाई गई थीं. जानवरों के प्रति बढ़ती क्रूरता को देखते हुए PETA इंडिया ने आरोपी की जानकारी देने वाले के लिए 50,000 रुपये के इनाम का ऐलान किया था. एक ही रात में 6 बिल्लियों के शव मिलने के बाद स्थानीय पशु प्रेमी की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी.

कानूनी कार्रवाई और मानसिक जांच

RCF पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 और 'पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960' की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस अब यह जानने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने जानवरों के साथ ऐसी क्रूरता क्यों की और क्या वह किसी मानसिक विकार से पीड़ित है.