menu-icon
India Daily

महाराष्ट्र में पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार बस, एक महिला की मौत और 20 यात्री घायल

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक निजी बस भीषण हादसे का शिकार हो गई. तेज रफ्तार बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
महाराष्ट्र में पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार बस, एक महिला की मौत और 20 यात्री घायल
Courtesy: @InqalabNewsIN

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक निजी बस के साथ हुए दर्दनाक हादसे ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. तेज रफ्तार बस अचानक पुल को तोड़ते हुए नीचे जा गिरी. दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि बस में सवार यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में एक महिला यात्री की जान चली गई, जबकि 20 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.

पुल तोड़कर नीचे जा गिरी निजी बस

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी. इसी दौरान वह पुल को तोड़ते हुए नीचे जा गिरी. हादसे में बस को काफी नुकसान पहुंचा. दुर्घटना के बाद यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई. एक महिला यात्री की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं.

स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा

दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मदद के लिए आगे आए. उन्होंने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की. घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया गया, ताकि उन्हें इलाज मिल सके. पुलिस और बचाव दल के पहुंचने के बाद मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया.

द्वारका एक्सप्रेसवे पर भी हुआ था भीषण हादसा

दिल्ली के द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित एयरपोर्ट टनल में भी तेज रफ्तार कार हादसे में एक युवती की मौत हो गई थी. पुलिस के मुताबिक, वोक्सवैगन वर्टस कार करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी, जबकि वहां निर्धारित गति सीमा 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी. कार दीवार से टकराई और उसमें आग लग गई. हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे से पहले दोस्तों को भेजे थे वीडियो

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, चालक ने हादसे से कुछ समय पहले कार के स्पीडोमीटर की तस्वीरें और वीडियो स्नैपचैट के जरिए दोस्तों को भेजे थे. पुलिस इन वीडियो और तस्वीरों को हासिल करने की कोशिश कर रही है. टनल के सीसीटीवी फुटेज में कार तेज रफ्तार से जाती दिखाई दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का इंजन उखड़कर दूर जा गिरा.

केरल में भी आठ इंजीनियरिंग छात्रों की गई थी जान

केरल के त्रिशूर जिले में भी एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर पनंबिकुन्नू के पास खड़े ट्रक से एक कार टकरा गई थी. हादसा शुक्रवार देर रात हुआ था. कार में सवार सभी आठ लोग पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के रहने वाले थे और उनके छात्र होने की आशंका जताई गई थी. वे गुरुवायूर से कोडुंगल्लूर की ओर जा रहे थे.