भोपाल: ट्विशा शर्मा मामले में आए दिए नए-नए ट्विस्ट आ रहे हैं. ट्विशा के परिवार ने आरोप लगाए हैं कि उसकी आत्महत्या के एक दिन बाद उसकी सास गिरिबाला ने कई लोगों को फोन किए थे. गिरिबाला ने न्यायपालिका से जुड़े कुछ लोगों को फोन किए थे. बता दें कि ट्विशा के परिवारवालों ने गिरिबाला सिंह पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है. परिवार ने संदेह जताया है कि इन्होंने जिन भी लोगों को फोन किए थे, वो इससे जांच को प्रभावित करा सकती हैं.
परिवार ने यह दावा किया है कि 13 मई को गिरिबाला सिंह ने अपने नंबर से कई लोगों को फोन किया था. ये कॉल उन लोगों को किए गए थे जिन्होंने घर में सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम किया था. ट्विशा के परिवार ने मांग करते हुए कहा है कि उन सभी फोन नंबरों की लिस्ट जारी की जाए और बातचीत के ब्योरे को चेक किया जाए. इन कॉल्स की फॉरेंसिक जांच की भी मांग की गई है.
ट्विशा शर्मा के पोस्टमार्टम में आत्महत्या की पुष्टि की गई है. हालांकि, परिवारवाले लगातार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि उसे दहेज के लिए परेशान किया जाता था. इन्होंने पोस्टमार्टम के रिजल्ट को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि ट्विशा की मौत से पहले उसने अपने घर कई फोन किए थे, फिर जैसे ही उसका पति कमरे में आता था तो वो कॉल डिस्कनेक्ट कर देती थी.
ट्विशा के परिवार ने दावा किया है कि उसके शरीर पर चोट और खरोंच के निशान साफ दिखाई दे रहे थे. इससे यह तो साफ हो जाता है कि हत्या से पहले उसके साथ मारपीट भी की गई है, जिससे यह संकेत मिलता है कि उनके साथ शायद मारपीट या उनकी हत्या की गई हो.
बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने गिरिबाला सिंह को जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष पद से हटाने का प्रोसेस भी शुरू कर दिया है. रिटायरमेंट के बाद उन्होंने यह पद संभाला था. खबरों के अनुसार, यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है क्योंकि ट्विशा आत्महत्या मामले में गिरिबाला पर मुकदमा चलने की संभावना है.