menu-icon
India Daily

जबलपुर: बार डांसर ने छात्रा बनकर व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाया, 20 लाख की मांग पर रंगे हाथों गिरफ्तार

जबलपुर में सोशल मीडिया पर दोस्ती का खेल शुरू हुआ और अंत में ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आ गया. पुलिस ने एक महिला को होटल में व्यापारी से ढाई लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. आरोपी पूजा रैदास है, जो उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली की रहने वाली है.

antima
Edited By: Antima Pal
जबलपुर: बार डांसर ने छात्रा बनकर व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाया, 20 लाख की मांग पर रंगे हाथों गिरफ्तार
Courtesy: X

जबलपुर: जबलपुर में सोशल मीडिया पर दोस्ती का खेल शुरू हुआ और अंत में ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आ गया. पुलिस ने एक महिला को होटल में व्यापारी से ढाई लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. आरोपी पूजा रैदास है, जो उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली की रहने वाली है. वह दो बच्चों की मां है और जबलपुर के एक बार में डांसर का काम करती थी.

बार डांसर ने छात्रा बनकर व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाया

मामला ग्वारीघाट निवासी व्यापारी सार्थक सिंह से जुड़ा है. अप्रैल 2025 में सोशल मीडिया पर दोनों की मुलाकात हुई. पूजा ने खुद को एक साधारण छात्रा बताया. सार्थक उसके बातों में आ गया और धीरे-धीरे रिश्ता गहरा होने लगा. पूजा की हर बात मानते हुए व्यापारी ने उसे महंगी गाड़ियां, कीमती तोहफे और लाखों रुपये का सामान खरीदा.

 20 लाख की मांग पर रंगे हाथों गिरफ्तार

रिश्ते में नजदीकी बढ़ने के बाद पूजा ने अपना असली रूप दिखाना शुरू किया. उसने व्यापारी से 20 लाख रुपये की मांग कर दी. दबाव बनाने के लिए उसने धमकी दी और पैसे न देने पर बदनामी की बात कही. सार्थक ने जब पैसे देने से इनकार किया तो पूजा और ज्यादा दबाव बनाने लगी. अंत में व्यापारी ने पुलिस से शिकायत की.

पुलिस ने जांच शुरू की. पूजा ने खुद को छात्रा बताकर पिछले करीब एक साल से व्यापारी को अपने जाल में फंसाया था. असल में वह बार में डांस करती थी और फर्जी पहचान बनाकर लोगों को ठगने का काम कर रही थी. पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए होटल में छापा मारा. वहां पूजा व्यापारी से ढाई लाख रुपये ले रही थी. पुलिस ने उसे उसी समय गिरफ्तार कर लिया.

जांच में पता चला कि पूजा ने सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर कई लोगों से संपर्क किया था. व्यापारी से उसने पहले तो प्यार और दोस्ती का दिखावा किया, फिर जब रिश्ता मजबूत हो गया तो पैसे की मांग शुरू कर दी. पुलिस ने पूजा के खिलाफ हनीट्रैप, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. आगे की जांच जारी है. पूजा से पूछताछ की जा रही है कि उसने और कितने लोगों को इसी तरीके से फंसाया.