गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में सड़क पर हुए एक विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक पैदल चलने वाला व्यक्ति और कार चला रही एक महिला के बीच तीखी बहस दिखाई दे रही है. आरोप है कि महिला ने अपनी कार से पैदल यात्री के पैर को टक्कर मार दी. इसके बाद माफी मांगने के बजाय उसने अपने पति के पुलिस विभाग में होने का हवाला दिया, जिससे मामला और चर्चा में आ गया.
घटना गुरुग्राम के सेक्टर-62 इलाके की बताई जा रही है. वायरल वीडियो में एक व्यक्ति महिला चालक से सवाल करता नजर आता है. उसका आरोप है कि महिला ने कार चलाते समय उसके पैर पर गाड़ी चढ़ा दी. इस दौरान वह पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड भी करता दिखाई देता है.
A woman ran over a man's foot while he was walking on the side of the road.
— ︎ ︎venom (@venom1s) June 4, 2026
Instead of saying sorry and apologizing, she started threatening him and saying that her husband is in the police.
Also, what's the logic? If her husband is in the police, she can do anything? pic.twitter.com/Y5t74vnnH4
महिला ने अपनी सफाई में क्या कहा?
वीडियो में महिला अपनी सफाई देते हुए कहती है कि व्यक्ति सड़क के बीच में चल रहा था, इसलिए उसे चोट लगी. इस पर पैदल यात्री महिला के दावे का विरोध करता है और आसपास का दृश्य दिखाते हुए कहता है कि वह सड़क के किनारे चल रहा था, न कि बीच सड़क पर.
विवाद के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा उस वक्त हुई जब महिला ने कहा कि उसका पति पुलिस में है. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे प्रभाव दिखाने या दबाव बनाने की कोशिश के रूप में देखा. हालांकि वीडियो में यह स्पष्ट नहीं है कि महिला का उद्देश्य क्या था और घटना की पूरी परिस्थितियां क्या थीं.
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. कई यूजर्स ने महिला के व्यवहार की आलोचना की और कहा कि अगर गलती हुई थी तो एक साधारण माफी काफी होती. कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि किसी का पुलिस या किसी अन्य विभाग से संबंध होना कानून से ऊपर होने का अधिकार नहीं देता.
वहीं कई लोगों ने सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार ड्राइविंग को लेकर भी चिंता जताई. उनका कहना है कि सड़क पर वाहन चालकों और पैदल यात्रियों दोनों को नियमों का पालन करना चाहिए ताकि ऐसे विवादों से बचा जा सके.