फरीदाबाद: नोएडा के जेवर एयरपोर्ट को फरीदाबाद से जोड़ने वाले फ्लाईओवर के निर्माण में काम कर रही एक भारी क्रेन का संतुलन बिगड़ गया. यह क्रेन अचानक पलट गई और इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई. वहीं, यहां पर कई अन्य लोगों के फंसे होने की संभावना है. पुलिस ने बताया कि क्रेन का इस्तेमाल एक फ्लाईओवर बनाने के लिए किया जा रहा था, जो नोएडा के जेवर एयरपोर्ट को फरीदाबाद से जोड़ेगा.
यह हादसा गुरुवार शाम को हुआ. इसके बाद साइट पर अफरातफरी मच गई. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. कंस्ट्रक्शन वर्करों और स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर उन्होंने बचाव कार्य शुरू किया. क्रेन को उठाने के लिए भारी मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है. घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.
#WATCH फरीदाबाद(हरियाणा): फरीदाबाद में पनहेड़ा खुर्द के पास जेवर एयरपोर्ट फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान क्रेन पलटी. बचाव अभियान जारी है. pic.twitter.com/knYOO3p9xD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2026Also Read
चश्मदीदों के अनुसार, दिन में काफी तेज बारिश हुई थी, जिस वजह से जमीन कीचड़ से भर गया था और फिसलन हो गई थी. फिर जब बारिश रुकी, तो मजदूर काम पर लौट आए. जब क्रेन फ्लाईओवर के लिए भारी गर्डर उठा रही थी, तो अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह पलट गई.
#WATCH | Faridabad, Haryana: Sunil Kumar, an eyewitness, says, "During the storm, a crane overturned. Two people were rescued, but 2-3 people are still trapped. This crane is working on the construction of the Jewar Airport flyover." https://t.co/nSyEFHEIfe pic.twitter.com/01wM34TQ1n
— ANI (@ANI) June 4, 2026
जब यह हादसा हुआ तो क्रेन के पास करीब 6 से 7 मजदूर मौजूद थे. इनमें तीन से 4 लोग क्रेन के नीचे दब गए थे. पुलिस ने पुष्टि कर बताया है कि अब तक दो मजदूरों की मौत हो चुकी है. वहीं, राहत बचाव कार्य अब भी जारी है. अधिकारियों ने कहा कि नुकसान और पीड़ितों की संख्या की पूरी जानकारी बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही पता चलेगी. फरीदाबाद पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि क्रेन गिरने के कारण की जांच की जा रही है.