पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में बुधवार रात करीब 12 बजे एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. बता दें कि भाजपा पार्षद की पत्नी के देवर रतन लुबाना पर 8 गोलियां चलाई गईं. गोली उनके हाथ में लगी. उन्हें तुरंत फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि रतन लुबाना सेक्टर 5 में स्विस लाॉन्ज से निकल रह थे, तभी पल्सर पर दो युवक अचानक उनके सामने आ गए. अचानक से ही दोनों ने पिस्तौल निकालकर लगातार फायरिंग शुरू कर दी.
फायरिंग शुरू होते ही रतन लुबाना जान बचाने के लिए भागे. इस हादसे की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है. इसमें वो भागते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो के अनुसार, भागते समय वो एक बार गिर भी गए, फिर वो दोबारा उठे और भागने लगे. गोली चलाते हुए दोनों शूटर उनके पीछे भाग रहे थे.
पुलिस ने बताया कि यह हमला गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग ने किया था. फायरिंग के कुछ देर बाद ही रतन लुबाना के फोन पर एक कॉल आई.. बताया जा रहा है कि कॉल रोहित गोदारा ने ही की थी. उसने कॉल कर पूछा, “कितनी गोलियां लगीं?” परिवार ने कहा कि हमें अभी पता नहीं. इसके बाद गोदारा ने धमकी देते हुए कहा कि यह दूसरों को 3 करोड़ दे रहा है. गोली तो लगनी ही थी. आज नहीं तो कल मरेगा.
पुलिस ने इस घटना के महज दो घंटे के अंदर दोनों शूटरों का पीछा किया और उनका एनकाउंटर कर दिया. बता दें कि ये दोनों ही पंजाब के रहने वाले थे. रतन लुबाना की बात करें तो यह सेक्टर-5 की मार्केट में एक क्लब के पार्टनर हैं. उनके भाई नरेंद्र लुबाना हैं, जो भाजपा से जुड़े हुए हैं. वहीं, उनकी पत्नी हाल ही में नगर निगम वार्ड-1 से पार्षद चुनी गई हैं. परिवार ने बताया कि कुछ ही समय पहले रोहित गोदारा गैंग से उन्हें रंगदारी का कॉल आया था. यह हमला पैसे न देने पर ही करवाया गया था.