दिल्ली: दिल्ली में हादसों का सिलसिला रुक नहीं रहा है. सेंट्रल दिल्ली में द लोधी होटल के पास देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां पर एक नाले के पास खुदाई का काम चल रहा था. इस समय अचानक से एक दीवार गिर गई. यहां पर खुदाई का काम तीन मजदूर कर रहे थे, तभी उन पर दीवार आ गिरी. इसमें से एक मजदूर की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए.
बता दें कि यह घटना रात करीब 1:45 बजे हुई. मामले की सूचना मिलते ही वो दिल्ली फायर सर्विस की टीमों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. बचाव दलों ने मलबा हटाने का काम शुरू किया. फंसे हुए मजदूरों को बाहर निकाला गया.
VIDEO | Delhi: Wall collapses during excavation work in Sunlight colony; 1 labourer killed, 2 injured.#DelhiNews
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/8Ap57dCGkX— Press Trust of India (@PTI_News) June 5, 2026Also Read
दो घायल मजदूरों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया. वहीं, तीसरा मजदूर काफी देर तक फंसा रहा. बचाव दल उसे निकालने के लिए काफी मेहनत कर रहे थे, लेकिन जब तक उसे निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. बता दें कि मलबे का हटाए जाने का काम जीसीबी मशीन से किया जा रहा था.
पुलिस मामले की जांच में लग गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दीवार गिरने का सही कारण क्या है. इसके साथ ही यह भी जांच चल रही है कि काम के दौरान सुरक्षा नियमों का सही ढंग से पालन किया गया था या नहीं.
गुरुवार शाम फरीदाबाद में भी ऐसा ही एक हादसा हुआ है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार शाम जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को फरीदाबाद से जोड़ने वाले एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर एक क्रेन पलट गई. इस हादसे में दो श्रमिकों की मौत हो गई. वहीं, कई अन्य लोगों के फंसे होने की भी आशंका जताई जा रही है.