दिल्ली: गुरुवार को दिल्ली की मेयर (MCD) की आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ. ईमेल में दिल्ली और आसपास के कुछ स्थानों पर विस्फोट की आशंका जताई गई थी. सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने तत्काल कार्रवाई की.
डॉ. एस.पी. मुखर्जी सिविक सेंटर और उसके आसपास के क्षेत्र की व्यापक एंटी-सैबोटाज जांच की गई. भवन के सभी कार्यालयों, कॉमन एरिया और पार्किंग की गहन तलाशी ली गई. जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध या विस्फोटक वस्तु बरामद नहीं हुई. पूरी जांच के बाद परिसर को सुरक्षित घोषित कर दिया गया.
Delhi Police received a threatening email to the Mayor, MCD, mentioning possible blasts in Delhi and nearby areas. Bomb Disposal and Dog Squads searched Dr S.P. Mukherjee Civic Centre and surroundings. No explosives were found and area declared safe. Security tightened,… pic.twitter.com/HcG0xBYpUq
— IANS (@ians_india) June 4, 2026
एहतियात के तौर पर अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. ईमेल के स्रोत की तकनीकी जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में मामला अफवाह या अनावश्यक दहशत फैलाने की कोशिश प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें.
खबर अपडेट हो रही है...