menu-icon
India Daily

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 साल की लड़की से गैंगरेप, पुलिस बनकर पहुंचे थे 3 आरोपी

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का कथित मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, 17 साल की लड़की सोमवार शाम अपने 17 वर्षीय दोस्त के साथ मंदिर में पूजा करने गई थी.

Shilpa Shrivastava
दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 साल की लड़की से गैंगरेप, पुलिस बनकर पहुंचे थे 3 आरोपी
Courtesy: Pinterest

Kalkaji Mandir Rape Case: दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का कथित मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, 17 साल की लड़की सोमवार शाम अपने 17 वर्षीय दोस्त के साथ मंदिर में पूजा करने गई थी. पूजा के बाद दोनों करीब साढ़े 7 बजे मंदिर के पास मौजूद एक पार्क में चले गए. इसी दौरान करीब 25 से 30 साल की उम्र के तीन लोग वहां पहुंचे. उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया और दोनों को धमकाया. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने इसके बाद लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया.

खबरों के अनुसार, कालकाजी मंदिर और इस्कॉन मंदिर को जोड़ने वाले पार्क से रात करीब 8:45 बजे PCR कॉल मिली. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. लड़की दिल्ली की रहने वाली है. उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस का कहना है कि आगे की कानूनी कार्रवाई पीड़िता के बयान और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जा रही है.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस:

मामले में पुलिस ने POCSO एक्ट समेत संबंधित कानूनी धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस अब पार्क और उसके आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के समय पार्क और आसपास कौन-कौन लोग मौजूद थे. CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान करने और घटना की पूरी कड़ी समझने की कोशिश की जा रही है.

दिल्ली में एक और नाबालिग से जुड़े मामले की जांच:

इस घटना के बीच दिल्ली में एक अन्य नाबालिग लड़की से जुड़े गैंगरेप और हत्या के मामले की भी जांच चल रही है. उस मामले में पुलिस के अनुसार, एक किशोरी के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया और बाद में उसकी हत्या कर शव को खुले मैदान में फेंक दिया गया था. पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से चार आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें तीन नाबालिग बताए गए हैं.