किशनगंज: सेंट्रल दिल्ली के किशनगंज इलाके से नाबालिग बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. बता दें कि घटना देशबंधु गुप्ता रोड थाना क्षेत्र की शिदीपुरा पुलिस चौकी की बताई जा रही है. पुलिस ने मामले में 34 वर्षीय एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. आरोपी की पहचान अंकित के रूप में हुई है.
पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार शाम करीब 6:30 बजे सामने आई. स्थानीय लोग बच्ची और उसके परिवार के साथ आरोपी को पकड़कर शिदीपुरा पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस को सौंप दिया. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि उन्होंने आरोपी को बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करते हुए पकड़ा था.
#WATCH | Delhi: A 34-year-old man, identified as Ankit, was taken into custody after local residents allegedly caught him in the Kishanganj area in connection with the alleged sexual assault of a 6-year-old girl.
Enraged residents thrashed him and his mother outside the Police… https://t.co/LCrDy0Yceb pic.twitter.com/IjmKqOB1b7— ANI (@ANI) September 21, 2026Also Read
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा. पुलिस टीम ने उस जगह का भी निरीक्षण किया, जहां घटना होने का आरोप है. जांच के दौरान पुलिस बच्ची के परिवार और अन्य लोगों से जानकारी जुटा रही है. पुलिस ने बताया कि मामले में POCSO एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है. मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.
घटना की जानकारी फैलने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पुलिस चौकी पर जमा हो गए. लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की. कुछ प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग भी की. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त बल तैनात किया. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया. फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े सबूत जुटाए जा रहे हैं. अधिकारियों के अनुसार, बच्ची और गवाहों के बयान भी जांच का हिस्सा होंगे. मामले की पूरी तस्वीर मेडिकल रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.