menu-icon
India Daily

Bihar Election 2025: क्या है अमित शाह का ‘ट्रिपल M’ मंत्र? जिसके जरिए BJP चुनाव में कर रही है रणनीति मजबूत

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी जोरों पर है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं, जहां उन्होंने पार्टी की चुनावी रणनीति पर अहम दिशा-निर्देश दिए. पटना में 'ट्रिपल M' (महिला, मोदी, मंदिर) का मंत्र देते हुए उन्होंने हर कार्यकर्ता से महिलाओं तक पहुंचने की अपील की और 225 सीटों के लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया.

princy
Edited By: Princy Sharma
Bihar Election 2025: क्या है अमित शाह का ‘ट्रिपल M’ मंत्र? जिसके जरिए BJP चुनाव में कर रही है रणनीति मजबूत
Courtesy: Pinterest

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी तेज हो गई है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं , जहां उन्होंने पार्टी की रणनीति को लेकर कई अहम निर्देश दिए. शुक्रवार को पटना में हुई बैठकों के बाद उनका अगला कार्यक्रम समस्तीपुर और अररिया में निर्धारित किया गया है , जहां चुनावी रणनीति और प्रत्याशी चयन पर मंथन किया जाएगा. 

अमित शाह ने पटना में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ‘ट्रिपल M’ का मंत्र दिया - महिला , मोदी और मंदिर. अमित शाह ने कहा कि महिलाएं परिवार की धुरी होती हैं , इसलिए हर कार्यकर्ता को महिलाओं तक पहुंचकर एनडीए सरकार की योजनाओं की जानकारी देनी होगी. उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि बीजेपी का लक्ष्य 225 सीटों पर जीत हासिल करना है और इसके लिए हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 225 बार जनसंपर्क अभियान चलाना होगा. 

समस्तीपुर में प्रत्याशी चयन पर मंथन

शनिवार को अमित शाह समस्तीपुर में उत्तर-मध्य बिहार के आठ जिलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की जाएगी. भाजपा नेताओं ने बताया कि समस्तीपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे. बैठक के बाद अमित शाह अररिया के लिए रवाना होंगे. 

अररिया में सीमांचल पर फोकस 

अररिया में अमित शाह कोसी-सीमांचल और अंग प्रदेश के 10 जिलों की भाजपा कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में 49 विधानसभा क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. बैठक में चुनावी रणनीति और संगठन की मजबूती पर मंथन होगा. अमित शाह कार्यकर्ताओं को '225 सीट मिशन' के लिए प्रेरित करेंगे. 

बीजेपी का एक्टिव मोड 

अमित शाह ने शुक्रवार को पश्चिम चंपारण और सारण के करीब 350 नेताओं के साथ बैठक की. इस बैठक में अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव को एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह लड़िए , ये समय पार्टी के लिए खुद को साबित करने का है.' प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि उम्मीदवारों की लिस्ट अमित शाह को सौंप दी गई है और अब अंतिम निर्णय शीर्ष नेतृत्व करेगा. 

इस तरह , बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति को और भी मजबूत कर लिया है और अमित शाह के इस दौरे ने आगामी चुनावों में पार्टी की जीत की दिशा तय कर दी है.