टीम इंडिया को वानखेड़े स्टेडियम में बीसीसीआई ने 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया. टीम इंडिया आज ही बारबाडोस से भारत वापस आई थी. दिल्ली लैंड करने के बाद रोहित एंड कंपनी ने पीएम मोदी से मुलाकात की. इसके बाद टीम के खिलाड़ी मुंबई पहुंचे. मुंबई में उनके स्वागत और टीम के जश्न में शामिल होने के लिए लाखों फैंस आए थे.
मुंबई पहुंचते ही एयरपोर्ट पर टीम इंडिया का शानदार स्वागत किया गया. एयरपोर्ट से टीम इंडिया मरीन ड्राइव पहुंची. यहां से ओपन बस में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने विक्ट्री परेड शुरू की. विक्ट्री परेड की बस इसके बाद वानखेड़े स्टेडियम तक पहुंची. वानखेड़े स्टेडियम में एक छोटा सा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था. राष्ट्रगान के साथ सम्मान समारोह की शुरुआत हुई. कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत अन्य खिलाड़ियों ने खुशी के मौके पर दिल की बात रखी.
5 वीडियो में देखिए कैसे टीम इंडिया ने मनाया विश्व विजेता बनने का जश्न
A memorable occasion as #TeamIndia got the opportunity to meet the Honourable Prime Minister of India, Shri Narendra Modiji in Delhi 🙌@narendramodi | @JayShah pic.twitter.com/eqJ7iv9yVw
— BCCI (@BCCI) July 4, 2024Also Read
- 'बुमराह के बिना न जीत पाते विश्व कप', वानखेड़े में विनिंग सेरेमनी में बोले विराट: सभी खिलाड़ी हुए इमोशनल
- जब PM मोदी ने रोहित से पूछा कैसा था पिच की मिट्टी का स्वाद? जानें किस खिलाड़ी से पीएम ने क्या सवाल किया
- टीम इंडिया, मुंबई और फैंस का क्रेज; 5 वीडियो में देखें कैसे चैंपियंस के जश्न में उमड़ा फैंस का सैलाब
बारबाडोस से भारत वापस आने के बाद सबसे पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. पीएम मोदी के साथ फोटो सेशन हुआ.
AN UNFORGETTABLE DAY 💙
— BCCI (@BCCI) July 4, 2024
𝐂𝐇𝐀𝐌𝐏𝐈𝐎𝐍𝐒 🏆#TeamIndia | #T20WorldCup | #Champions pic.twitter.com/FeT7VNV5lB
मरीन ड्राइव पर टीम इंडिया के स्वागत के लिए लाखों फैंस एकत्रित हुए. जश्न के इस मौके पर फैंस की ऐसे दीवानगी शायद ही कहीं आपने देखी हो.
ओपन बस में विक्ट्र परेड के दौरान देखिए हार्दिक पांड्या ने किस तरह से सेलिब्रेट किया. विक्ट्री परेड के दौरान फैंस ने दिल खोलकर खिलाड़ियों का स्वागत किया.
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने ट्रॉफी के साथ अनोखे अंदाज मे विक्ट्री परेड के दौरान जश्न मनाया.
AN UNFORGETTABLE DAY 💙
— BCCI (@BCCI) July 4, 2024
𝐂𝐇𝐀𝐌𝐏𝐈𝐎𝐍𝐒 🏆#TeamIndia | #T20WorldCup | #Champions pic.twitter.com/FeT7VNV5lB
वानखेड़े स्टेडियम पहुंचने पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने डांस किया. स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा था.
वंदे मातरम 🇮🇳 pic.twitter.com/j5D4nMMdF9
— BCCI (@BCCI) July 4, 2024
समारोह खत्म होने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने वानखेड़े स्टेडियम के चक्कर लगाए. टीम के खिलाड़ियों ने इस दौरान गाना भी गाया.