नई दिल्ली: कुछ दिनों में भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज खेलनी है. जिसके लिए टीम पहले से ही तैयारियों में जुटे हुए हैं. लेकिन उससे पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर आ रही है. दरअसल भारतीय टीम के दिग्गज विराट कोहली अफगानिस्तान सीरीज से रूल्ड आउट हो गए हैं.
अब वह इस सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे. भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ 13 से 20 जून तक तीन वनडे मैच खेलने हैं. इस खबर ने करोड़ों कोहली फैंस का दिल तोड़ दिया है जो उन्हें नीली जर्स में देखने के लिए बेताब थे.
अफगानिस्तान वनडे सीरीज से टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. खबर है कि रनमशीन विराट कोहली इस पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. रिपोर्ट्स है कि हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण वह सीरीज से बाहर हुए हैं.
सूत्रों के अनुसार IPL 2026 फाइनल के दौरान कोहली चोटिल हो गए थे और स्कैन से पता चला है कि उनके डिस्टल सेमीमेम्ब्रेनस टेंडन में चोट आई है. कोहली ने 16 मैचों में कुल 675 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 56.25 और स्ट्राइक रेट 165.85 रहा. कोहली की चोट की गंभीरता का अभी पता नहीं चल पाया है.
🚨 VIRAT KOHLI RULED OUT OF THE ODI SERIES AGAINST AFGHANISTAN. 🚨
- Virat has been ruled out due to hamstring injury. (PTI). pic.twitter.com/GrDisu31hd
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 4, 2026
यह चोट कोहली के लिए गलत समय पर आई है, क्योंकि कोहली फिलहाल आक्रामक फॉर्म में है और वह अपनी इसी फॉर्म को अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में बरकरार रखना चाहते. ताकि वह में सीरीज में बल्ले से तहलका मचा सकते थे. ताकि वनडे विश्व कप में खेलने की उनकी उम्मीदें जिंदा रहें. लेकिन ये चोट उनकी उम्मीदों पर पानी फेर सकता है.
बता दें इससे पहले कोहली टीम इंडिया के लिए आखिरी बार इस साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलते दिखे थे. कोहली ने 2025 में वनडे फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया था.
उन्होंने पिछले साल 13 मैचों में 651 रन बनाए. इस दौरान कोहली के बल्ले से तीन शतक और चार अर्धशतक आए थे. इसके साथ ही वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने थे.