menu-icon
India Daily

क्या IPL 2027 में SRH का साथ छोड़ेंगे पैट कमिंस? इस कारण ले सकते हैं फैसला

दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में शुमार कमिंस ने संकेत दिए हैं कि वह आगामी IPL 2027 में हिस्सा नहीं भी ले सकते हैं. इस खबर ने न केवल उनकी फ्रेंचाइजी बल्कि फैंस को भी बड़ा झटका दिया है.  

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
क्या IPL 2027 में SRH का साथ छोड़ेंगे पैट कमिंस? इस कारण ले सकते हैं फैसला
Courtesy: X (@CricCrazyJohns)

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस के एक बयान ने आईपीएल फैंस और सनराइजर्स हैदराबाद की चिंताओं को बढ़ा दिया है. दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में शुमार कमिंस ने संकेत दिए हैं कि वह आगामी IPL 2027 में हिस्सा नहीं भी ले सकते हैं. इस खबर ने न केवल उनकी फ्रेंचाइजी बल्कि फैंस को भी बड़ा झटका दिया है.  

कमिंस फिलहाल IPL में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे हैं और टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. हालांकि उन्होंने साफ कर दिया है कि उनके लिए राष्ट्रीय टीम की जिम्मेदारियां हमेशा फ्रेंचाइजी क्रिकेट से ऊपर रहेंगी. ऐसे में अगले साल IPL में उनकी उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.

इस कारण IPL 2027 से बना सकते हैं दूरी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक बातचीत में पैट कमिंस ने संकेत दिए  हैं कि वह आने वाले समय में IPL 2027 से दूरी बना सकते हैं. अब इसके पीछे की बड़ी वजह का भी खुलास हो गया है.  

दरअसल इसकी सबसे बड़ी वजह ऑस्ट्रेलियाई टीम का बेहद व्यस्त इंटरनेशनल शेड्यूल है, जिसमें भारत दौरा, एशेज सीरीज और वनडे विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट शामिल हैं. इस अहम सिरीज और टूर्नामेंट पर फोकस करने के कारण वह यह फैसला ले सकते हैं. उन्होंने ने पहले भी कहा है कि उनके लिए अपनी नेशनल टीम की जिम्मेदारियां हमेशा फ्रेंचाइजी क्रिकेट से ऊपर रहेंगी.

टेस्ट क्रिकेट और विश्व कप पहली प्राथमिकता

कमिंस ने स्पष्ट किया कि उनके लिए टेस्ट क्रिकेट और वनडे विश्व कप सबसे महत्वपूर्ण हैं. उनका मानना है कि लगातार क्रिकेट खेलने के बाद खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम भी मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि वह भारत के खिलाफ पूरी टेस्ट सीरीज खेलते हैं, तो एशेज से पहले शरीर को रिकवर करने का समय देना जरूरी होगा.

चोटों ने बढ़ाई चिंता

पिछले कुछ समय में कमिंस चोटों से भी जूझते रहे हैं. पीठ की समस्या के कारण वह कुछ महत्वपूर्ण मुकाबलों से बाहर रहे थे. इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड अपने प्रमुख तेज गेंदबाजों के वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरत रहा है.

SRH के लिए बढ़ी मुश्किल

अगर कमिंस IPL 2027 से दूरी बनाते हैं तो यह SRH के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है. कप्तान और प्रमुख गेंदबाज के रूप में उन्होंने टीम की सफलता में अहम योगदान दिया है. फिलहाल अंतिम फैसला अभी बाकी है.