नई दिल्ली: भारतीय T20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का मौजूदा समय में बल्ले से संघर्ष जारी है. लंबे अरसे से उनके बल्ले से रन नहीं आए हैं. टी20 विश्व कप में भी सूर्या के बल्ले से कुछ खास रन नहीं आए. आईपीएल में भी वही कहानी रही और अब मुंबई टी20 लीग में भी ये सिलसिला जारी है.
मुंबई टी20 लीग में ट्राइंफ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट की ओर से खेलते हुए, सूर्यकुमार ने वानखेड़े स्टेडियम में अजिंक्या रहाणे की अगुवाई वाली नॉर्थ मुंबई पैंथर्स के खिलाफ 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 गेंदों में सिर्फ 19 रन बनाकर आउट हो गए. सूर्या का ये प्रदर्शन लगातार चिंता BCCI का चिंता का विषय बना हुआ है.
ट्राइंफ नाइट्स के दोनों सलामी बल्लेबाजों के जल्दी आउट हो जाने के बाद सूर्यकुमार क्रीज पर आए। भारतीय कप्तान ने कुछ देर के लिए शानदार फॉर्म दिखाया और चार चौके लगाकर अपनी टीम को पावरप्ले के अंत तक 56/2 के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।
हालांकि, बाएं हाथ के स्पिनर राहुल सावंत ने सूर्यकुमार को महज 19 रन पर आउट कर दिया और उनकी पारी पर विराम लगा दी. सूर्या के विकेट के बाद टीम का एक के बाद एक विकेट गिरता रहा. फैंस को उम्मीद थी कि सूर्या शायद इस लीग में वापसी करेंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ.
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार पिछले कुछ समय से लगातार फ्लॉप हो रहे हैं. जिस कारण अब उनके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है. पिछले लगभग 18 महीनों से खराब फॉर्म से जूझने के बाद, बल्लेबाज दबाव में टी20 विश्व कप 2026 में उतरे थे. लेकिन उसमें भी वह फ्लॉप ही रहे. जिसके बाद अब उनके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है.
वह विश्व कप में अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में नाबाद 84 रन बनाने के अलावा टूर्नामेंट के दौरान कोई खास योगदान देने में नाकाम रहे. अब कहा जा रहा है कि अगर सूर्या ने अपने फॉर्म में सुधार नहीं पाई तो उन्हें अपनी कप्तानी से हाथ धोना पड़ सकता है क्योंकि इस फॉर्म के साथ उनकी टीम इंडिया में जगह नहीं बनती है.
IPL 2026 में भी सूर्या का बल्ला खामोश रहा. जबकि पिछले साल उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने इस सीजन MI के लिए खेलते हुए 13 मैचों में 270 रन बनाए, जबकि IPL 2025 में उन्होंने 167 के स्ट्राइक रेट से 717 रन बनाए थे और टूर्नामेंट के मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर चुने गए थे.
आपकी जानकारी के लिए बता दें इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्या के बल्ले से पिछली 8 पारियों से एक भी अर्धशतक नहीं आया. उन्होंने आखिरी बार टी20 विश्व कप के पहले मैच में यूएसए के खिलाफ ही अर्धशतक जड़ा था. उसके बाद से उन्होंने 12, 32, 34, 18, 33, 18, 11, 0 रनों की पारी खेली है.