menu-icon
India Daily

T20I में श्रेयस अय्यर की वापसी तय! सेलेक्टर कोच के बीच कप्तानी पद को लेकर घमासान

रिपोर्ट्स आ रही है कि BCCI सूर्या को हटाकर दूसरे कप्तान की तलाश कर रही है. जिसमें कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर दोनों अलग-अलग खिलाड़ी को ये जिम्मेदारी सौंपना चाहते हैं.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
T20I में श्रेयस अय्यर की वापसी तय! सेलेक्टर कोच के बीच कप्तानी पद को लेकर घमासान
Courtesy: ANI

नई दिल्ली: भारत को टी20 विश्व कप 2026 जीतने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव का सफर टीम इंडिया से समाप होने की कगार पर है. उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में बीसीसीआई सूर्या से उनकी कप्तानी छिन सकती है. सूर्या के लगातार फ्लॉप प्रदर्शन के बाद बोर्ड और टीम मैनेजमेंट ये फैसला ले सकती है. टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में सूर्यकुमार यादव की जगह भी खतरे में है. 

इसी बीच सोशल मीडिया पर तेजी से एक खबर वायरल हो रही है जिसमें कहा जा रहा है कि सूर्या को हटाकर दूसरे कप्तान के चयन में टीम के कोच गौतम गंभीर और मेन सेलेक्टर अजीत अगरकर के बीच कुछ अनबन का चल रही है. कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर दोनों अलग-अलग खिलाड़ी को ये जिम्मेदारी सौंपना चाहते हैं. तो आईए जानते हैं कौन हैं वो खिलाड़ी-

कप्तानी पद से सूर्या की होगी छुट्टी!

आर्टिकल में आगे बढ़ने से पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2024 में टीम इंडिया की कमान संभालने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव की कुर्सी अब संकट में है.  सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म के चलते उनकी टीम में जगह खतरे में है. 

बता दें सूर्या ने T20 विश्व कप में कुल 9 मैच खेले और केवल 242 रन ही बना सके. इस प्रदर्शन के बाद सूर्या की टीम में जगह नहीं बन पा रही है. जिस कारण जल्द ही उन्हें कप्तानी पद से हाथ धोना पड़ सकता है. 

गंभीर सेलेक्टर में कप्तान को लेकर विवाद 

BCCI सूर्या से आगे बढ़ना चाहती है लेकिन अब सवाल यह है कि बोर्ड अब  अगले कप्तान के तौर पर किसे देख रही है. तो ऐसे में टीम के हेड कोच और चीफ सेलेक्टर की अलग-अलग राय है.

कुछ सोशल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि गंभीर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टी20 टीम का कप्तान बनाना चाहते हैं तो वहीं दूसरी ओर टीम मैनेजमेंट उन्हें श्रेयस अय्यर को टीम यह जिम्मेदारी सौंपना चाहते हैं. हालांकि सूत्रों के अनुसार आपसी सहमति से अय्यर के नाम पर मुहर लगी है.

T20 में मचा रहे धमाल

लंबे समय से भारतीय टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहने वाले बल्लेबाज इन दिनों अपने टी20 प्रदर्शन के लिए खबरों में छाए हुए हैं. पिछले कुछ समय से अय्यर का बल्ला टी20 में आग उगल रहा है. अय्यर ने इस आईपीएल सीजन 14 मैच खेले जिसमें उन्होंने 13 पारियों में 55.33 की औसत से 498 रन बनाए.

इतना ही नहीं बल्कि वह कप्तानी में हिट साबित हुए हैं. पिछले तीन सीजनों में, उन्होंने दो अलग-अलग टीमों को आईपीएल फाइनल तक पहुंचाया है, जिसमें 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब दिलाना भी शामिल है. हालांकि उन्होंने दिसंबर 2023 के बाद से भारतीय टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह नहीं बनाई है.