menu-icon
India Daily

कोहली-हेड विवाद ने फिर पकड़ा तूल! मैच के बाद नो हैंडशेक, पत्नी जेसिका ने ऑनलाइन ट्रोलिंग पर जताई नाराजगी

हाल में RCB और SRH के बीच हुए मुकाबले में विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच थोड़ी सी अनबन देखी गई. देखते ही देखते यह मामला इतना बढ़ गया कि ट्रैविस हेड की पत्नी जेसिका को भी ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
कोहली-हेड विवाद ने फिर पकड़ा तूल! मैच के बाद नो हैंडशेक, पत्नी जेसिका ने ऑनलाइन ट्रोलिंग पर जताई नाराजगी
Courtesy: ANI

नई दिल्ली: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया मुकाबला भले ही अंक तालिका के लिहाज से ज्यादा अहम नहीं था, लेकिन विराट कोहली और ट्रैविस हेड के बीच मैदान पर हुई तीखी नोकझोंक ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. बहस और नोकझोक इतनी बढ़ी की विराट कोहली ने मैच के बाद ट्रेविस हेड से हाथ तक नहीं मिलाया.

जिसके बाद सोशल मीडिया ने इस बहस को और तूल मिला. देखते ही देखते यह मामला इतना बढ़ गया कि ट्रैविस हेड की पत्नी जेसिका को भी ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत दर्ज की, लेकिन चर्चा का केंद्र दोनों स्टार खिलाड़ियों के बीच हुआ विवाद रहा. रिपोर्ट्स के मुताबिक मैच के दौरान विराट और हेड के बीच लगातार कहासुनी हुई, जिसका असर मैच खत्म होने के बाद भी दिखा. 

जेसिका हेड ने जाहिर की नाराजगी

ये मामला यहीं नहीं रूका इस खबर की ताप ऑस्ट्रेलिया तक पहुंची हैं. बता दें ट्रैविस हेड की पत्नी जेसिका ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्हें और उनके परिवार को सोशल मीडिया पर लगातार आपत्तिजनक मैसेज मिल रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह स्थिति उन्हें 2023 वनडे विश्व कप फाइनल की याद दिलाती है, जब ट्रैविस हेड के शानदार प्रदर्शन के बाद भी उन्हें ऑनलाइन ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी.

जेसिका ने कहा कि खेल में जुनून होना अच्छी बात है, लेकिन लोगों को यह नहीं भूलना चाहिए कि खिलाड़ियों के पीछे उनके परिवार भी होते हैं. उन्होंने खेलों में मानसिक स्वास्थ्य और सम्मानजनक व्यवहार पर गंभीर चर्चा की जरूरत बताई.

क्या था पूरा मामला? 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने मैच के दौरान हुई घटना को लेकर खुलासा किया. उनके मुताबिक बल्लेबाजी के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच आक्रामक बातचीत हुई थी. इरफान ने बताया कि विराट हमेशा जोश और एग्रेशन के साथ खेलते हैं और उसी दौरान कुछ ऐसी बातें हुईं, जिससे माहौल गर्म हो गया.

उन्होंने कहा कि हेड ने विराट को गेंदबाजी करने को लेकर कुछ टिप्पणियां कीं, जिसके बाद दोनों के बीच तनाव बढ़ गया. हालांकि मैदान पर ऐसी घटनाएं क्रिकेट का हिस्सा मानी जाती हैं, लेकिन मैच के बाद हाथ न मिलाने की घटना ने इसे और बड़ा बना दिया.

प्लेऑफ में फिर हो सकती है टक्कर

दिलचस्प बात यह है कि RCB और SRH दोनों ही टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं. ऐसे में क्रिकेट फैंस को आने वाले मुकाबलों में एक बार फिर विराट कोहली और ट्रैविस हेड के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिल सकती है.

Topics