नई दिल्ली: IPL 2026 भले ही दिल्ली कैपिटल्स के लिए निराशाजनक रहा हो, लेकिन केएल राहुल ने अपने शानदार प्रदर्शन से इस सीजन को यादगार बना दिया. भले ही राहुल की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई, फिर भी उन्होंने इस सीजन बल्ले से कमाल दिखाया है.
IPL 2026 का सफर खत्म होते-होते केएल राहुल ने अपने अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आखिरी लीग मैच में उनकी विस्फोटक पारी ने न सिर्फ दिल्ली को जीत दिलाई, बल्कि उन्हें खास उपलब्धि भी दिला दी.
दिल्ली कैपिटल्स ने ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रन से हराकर अपने अभियान का अंत जीत के साथ किया. हालांकि टीम 14 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर रही और प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी. लेकिन इस पूरे सीजन में दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज साबित हुए. उन्होंने 14 पारियों में 593 रन बनाए और टूर्नामेंट के टॉप रन स्कोरर्स में अपनी जगह बनाई.
KL RAHUL IN IPL 2026:
Innings - 14.
Runs - 593.
Average - 45.62.
Strike rate - 174.41.
Hundred - 1.
Fifties - 5.
Fours - 56.
Sixes - 31.
- KL Rahul has been phenomenal for Delhi Capitals in this season! 🫡🌟 pic.twitter.com/Fjhs6cbqgU— Tanuj (@ImTanujSingh) May 24, 2026Also Read
- ‘पंगा ना लो...’ टॉप 4 में एंट्री के बाद राजस्थान रॉयल्स ने उड़ा पंजाब किंग्स का मजाक, सोशल मीडिया पर छिड़ी 'मीम वॉर'
- IPL 2026 प्लेऑफ में पुराने चैंपियंस का दबदबा, CSK-MI-KKR के क्लब में किसे मिलेगी एंट्री?
- KKR VS DC: अपने ही किले में बुरी तरह पिटी KKR, दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी मैच में 40 रनों से चटाई धूल
KKR के खिलाफ मुकाबले में राहुल ने सिर्फ 30 गेंदों पर 60 रन की तेज पारी खेली, जिसमें चार शानदार छक्के शामिल थे. इसी के साथ उन्होंने इस सीजन में कुल 31 छक्के पूरे कर लिए. राहुल अब IPL इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजियों के लिए एक सीजन में 30 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं.
केएल राहुल इससे पहले पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए भी यह कारनामा कर चुके हैं. उन्होंने 2018 में पंजाब के लिए 32 और 2021 में 30 छक्के लगाए थे. वहीं 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए भी 30 छक्कों का आंकड़ा पार किया था और उन्होंने दिल्ली के लिए भी वही कारनामा किया है.