KKR VS DC: आईपीएल 2026 के लीग चरण का अंत जबरदस्त ड्रामे के साथ हुआ. राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के मुकाबले पर पूरे टूर्नामेंट की नजरें टिकी थी. इसी मैच से प्लेऑफ की आखिरी तस्वीर साफ होनी थी. राजस्थान ने शानदार खेल दिखाते हुए मुंबई को हराया और सीधे टॉप-4 में जगह बना ली. इस नतीजे ने कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया.
रविवार शाम जैसे ही राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया, प्लेऑफ की दौड़ पूरी तरह खत्म हो गई. राजस्थान के 16 अंक हो गए और टीम चौथे स्थान पर पहुंच गई. दूसरी तरफ पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स दोनों ही 15 अंक तक भी नहीं पहुंच पाए. राजस्थान की इस जीत ने बाकी टीमों के सभी गणित बिगाड़ दिए.
We are officially in the endgame now! 🎬
1️⃣0️⃣ started the race, but only 4️⃣ survived the carnage 🏆#TATAIPL | #TheFinalLeap pic.twitter.com/k4kq8R5WbL— IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026Also Read
- IPL 2026 Playoff Schedule: प्लेऑफ की चारों टीमें 1-1 बार की चैंपियन, अब दूसरी ट्रॉफी के लिए मचेगा घमासान, देखें पूरा शेड्यूल
- IPL 2026 Playoffs: राजस्थान रॉयल्स ने कटाया प्लेऑफ का आखिरी टिकट, कोलकाता और पंजाब को लगा बड़ा झटका; इन 4 टीमों में होगा मुकाबला
- Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR की ओर तेजी से बढ़ रहा भीषण रेतीला तूफान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
कोलकाता नाइट राइडर्स दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर उतर चुकी थी. टीम को अपनी जीत के साथ राजस्थान की हार का इंतजार था. राजस्थान की जीत ने KKR का रास्ता बंद कर दिया. दिलचस्प बात यह रही कि जब मुंबई और राजस्थान का मैच खत्म हुआ, तब KKR और दिल्ली के मैच में केवल 3.3 ओवर ही हुए थे. मुकाबला शुरू होते ही कोलकाता का प्लेऑफ सपना टूट गया. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने नेट रन रेट को ध्यान में रखते हुए पहले गेंदबाजी चुनी थी लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया.
कोलकाता के लिए यह सीजन उतार-चढ़ाव से भरा रहा. टीम ने शुरुआती छह मैचों में पांच हार झेली थी. इसके बाद प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म मानी जा रही थी लेकिन दूसरे चरण में टीम ने जबरदस्त वापसी की और लगातार मैच जीतकर खुद को फिर दौड़ में शामिल कर लिया. हालांकि, आखिरी वक्त पर राजस्थान की जीत ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया.