menu-icon
India Daily

‘पंगा ना लो...’ टॉप 4 में एंट्री के बाद राजस्थान रॉयल्स ने उड़ा पंजाब किंग्स का मजाक, सोशल मीडिया पर छिड़ी 'मीम वॉर'

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया की ‘मीम वॉर’ में भी पंजाब किंग्स को करारा जवाब दे दिया. रविवार को मिली अहम जीत के बाद राजस्थान ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
‘पंगा ना लो...’ टॉप 4 में एंट्री के बाद राजस्थान रॉयल्स ने उड़ा पंजाब किंग्स का मजाक,  सोशल मीडिया पर छिड़ी 'मीम वॉर'
Courtesy: ANI

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया की ‘मीम वॉर’ में भी पंजाब किंग्स को करारा जवाब दे दिया. रविवार को मिली अहम जीत के बाद राजस्थान ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली, जबकि RR के जीतने के बाद ही पंजाब किंग्स का टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया. जीत के तुरंत बाद राजस्थान का एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो गया, जिसने फैंस के बीच खूब चर्चा बटोरी हुई है.

राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के एक पुराने ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा, 'पंगा ना लो.' यह वही लाइन थी, जिसे पंजाब ने कुछ समय पहले राजस्थान को ट्रोल करने के लिए इस्तेमाल किया था. अब आरआर ने पंजाब किंग्स पर पलट वार किया है. अब सोशल मीडिया पर आरआर का ये पोस्ट वायरल हो रहा है. 

PBKS ने किया था RR को ट्रोल

दरअसल, 1 मई को दिल्ली कैपिटल्स से राजस्थान की हार के बाद पंजाब किंग्स ने सोशल मीडिया पर आरआर को ट्रोल किया. पंजाब ने पोस्ट करते हुए 'सॉरी भाई, आज नहीं!' लिखकर मजाक उड़ाया था. अब प्लेऑफ में पहुंचने के बाद राजस्थान ने उसी अंदाज में जवाब देकर हिसाब बराबर कर दिया.

सोशल मीडिया पर छिड़ी मीम वॉर

IPL में टीमों के बीच मुकाबला सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहता. इस सीजन राजस्थान और पंजाब के बीच सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त तकरार देखने को मिली. पंजाब के पुराने पोस्ट का जवाब देते हुए राजस्थान ने एक वायरल मीम शेयर किया, जिसमें अभिनेता अर्जुन कपूर दरवाजे के बाहर खड़े दिखाई देते हैं, जबकि बाकी लोग पार्टी में एंट्री कर चुके होते हैं. इस मीम के जरिए पंजाब को 'प्लेऑफ से बाहर रह गई टीम' के रूप में दिखाया गया. साथ ही लिखा है  'पंगा ना लो.'

पहले राजस्थान ने किया था ट्रोल

सीजन के शुरुआती चरण में राजस्थान ने पंजाब को हराने के बाद भी सोशल मीडिया पर तंज कसा था. उस दौरान राजस्थान ने सलमान खान के पुराने वायरल ट्वीट का जिक्र किया था, जिसमें लिखा था, 'ज़िंटा की टीम जीत गई क्या?' यह पोस्ट पंजाब की सह-मालिक प्रीति जिंटा को लेकर मजाकिया अंदाज में किया गया था जोकि तेजी से वायरल हुआ था. जिसके जवाब में ही पंजाब किंग्स ने ये जवाब दिया था. 

आखिर में राजस्थान ने मारी बाजी

हालांकि जब पंजाब ने आरआर पर तंज कसा तो फैंस को लगा कि पंजाब ये मीम वॉर जीत गई है लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है. राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में जगह बना ली, जबकि पंजाब किंग्स टूर्नामेंट से बाहर हो गई. ऐसे में फैंस का मानना है कि मैदान के साथ-साथ सोशल मीडिया की इस दिलचस्प जंग में भी आखिरकार राजस्थान रॉयल्स ने ही बाजी मार ली.

Topics