menu-icon
India Daily

T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान टीम भी घोषित, मोहम्मद नबी नहीं ये स्टार खिलाड़ी बना कप्तान, 3 नए प्लेयर्स की एंट्री

T20 World Cup 2024: अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप 2024 के लिए अफगानिस्तान टीम की कप्तानी राशिद खान करेंगे. 

India Daily Live
T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान टीम भी घोषित, मोहम्मद नबी नहीं ये स्टार खिलाड़ी बना कप्तान, 3 नए प्लेयर्स की एंट्री

T20 World Cup 2024: 1 जून 2024 से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप 2024 के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान हो गया है. इस बार राशिद खान कप्तानी कर दिखेंगे. विश्व कप स्क्वाड में कुल 15 खिलाड़ियों को जगह मिली है, जबकि 3 खिलाड़ियों को रिजर्व रखा गया है. इस बार करीम जनत, मोहम्मद इशाक और नूर अहमद को भी जगह मिली है, यह तीनों प्लेयर पिछला विश्व कप नहीं खेले थे. वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान की कप्तानी करने वाले हशमतुल्लाह शाहिदी को टीम में जगह नहीं मिली है. 

टी20 विश्व कप स्क्वाड में इस साल मार्च में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले नांग्याल खरोती को भी जगह दी गई है. यह खिलाड़ी 20 साल का है, जिसने आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू सीरीज में 5.90 की इकोनॉमी रेट से पांच विकेट लिए थे और सभी का दिल जीता था. 

अफगानिस्तान टीम के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी रहमानुल्ला गुरबाज और इब्राहिम जादरान संभालेंगे. मिडिल ऑर्डर में गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद इशाक, मोहम्मद नबी जैसे बल्लेबाज नजर आएंगे. वहीं स्पिनर के तौर पर राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद को टीम में जगह मिली है. तेज गेंदबाजी में नवीन-उल- हक, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक जलवा दिखाएंगे.

टी20 विश्व कप 2024 के लिए अफगानिस्तान की टीम ऐसी है

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद इशाक, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, करीम जनत, नांग्याल खरोती, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल- हक, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक.

रिजर्व: सेदिक अटल, हजरतुल्लाह जजई, सलीम सफी