menu-icon
India Daily

T20 WC 2024: रोहित होंगे कप्तान, 5 को पहला मैच, जानें कब होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

T20 WC 2024: टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया चैंपियन बनने की प्रबल दावेदार है. भारत पहला मुकाबला 5 जून को खेलेगी. 9 जून को पाकिस्तान से भिड़ंत है. जानिए टी20 विश्वकप की पूरी डिटेल. 

India Daily Live
T20 WC 2024: रोहित होंगे कप्तान, 5 को पहला मैच, जानें कब होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत

T20 WC 2024: इस साल जून में होने वाले टी20 विश्व कप 2024 की तैयारी तेज है. रोहित शर्मा टीम इंडिया को लीड करेंगे. बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने 14 फरवरी को इसका ऐलान कर दिया है. हार्दिक पांड्या उपकप्तानी होंगे. भारतीय टीम ने 2007 में पहले ही सीजन में विश्व कप अपने नाम किया था तब से लेकर अब तक भारत के हाथ खाली हैं.

टीम इंडिया पिछले साल वनडे विश्व कप 2023 को भी जीतने से चूक गई. ऐसे में अब सभी की नजर टी20 विश्व कप 2024 पर है. आइए इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया का शेड्यूल और जरूरी जानकारी समझ लेते हैं.  

टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया का शेड्यूल 

पहला मैच-5 जून - Vs आयरलैंड, न्यूयॉर्क
दूसरा मैच- 9 जून - VS पाकिस्तान, न्यूयॉर्क
तीसरा मैच- 12 जून - VS यूएसए, न्यूयॉर्क
चौथा मैच- 15 जून - VS कनाडा, फ्लोरिडा

टी20 विश्व कप 2024 से जुड़ी पूरी डिटेल

  • ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 1 से 29 जून तक वेस्टइंडीज और अमेरिका के 9 शहरों में खेला जाएगा.
  • भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं, दोनों के बीच ग्रुप स्टेज का मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा.
  • टी-20 वर्ल्ड कप में पहली बार 20 टीमें शामिल की गई हैं, इससे पहले हुए 2 संस्करण में 16-16 टीमें थीं,
  • इंग्लैंड की टीम डिफेंडिंग चैंपियन है, जिसने पिछली दफा पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था.

ग्रुप ए में शामिल टीमें

  1. भारत
  2. पाकिस्तान
  3. आयरलैंड
  4. कनाडा
  5. अमेरिका

ग्रुप बी में शामिल टीमें

  1. इंग्लैंड
  2. ऑस्ट्रेलिया
  3. नामीबिया
  4. स्कॉलैंड
  5. ओमान

ग्रुप सी

  1. न्यूजीलैंड
  2. वेस्टइंडीज
  3. अफगानिस्तान
  4. युगांडा
  5. पापुआ न्यू गिनी

ग्रुप डी

  1. साउथ अफ्रीका
  2. श्रीलंका
  3. बांग्लादेश
  4. नीदरलैंड
  5. नेपाल

टी20- विश्व कप 2024 के नॉकआउट मैच कब-कब होंगे

  • सेमीफाइनल 1- 26 जून को गयाना में खेला जाएगा.
  • सेमीफाइनल 2- 27 जून को त्रिनिदाद में खेला जाएगा.
  • फाइनल- 29 जून को बारबाडोस में खेला जाना है.