menu-icon
India Daily

IND vs ENG, 3rd Test: भारत के लिए 2 खिलाड़ी कर सकते हैं डेब्यू, देखें हेड टू हेड और सीरीज के टॉप परफॉर्मर 

IND vs ENG, 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होना है. यह मैच दोनों टीमों के लिए खास है. भारत के लिए 2 खिलाड़ी डेब्यू कर सकते हैं.

Bhoopendra Rai
Edited By: Bhoopendra Rai
IND vs ENG, 3rd Test: भारत के लिए 2 खिलाड़ी कर सकते हैं डेब्यू, देखें हेड टू हेड और सीरीज के टॉप परफॉर्मर 

IND vs ENG, 3rd Test: इंग्लैंड की टीम इन दिनों भारतीय दौरे पर है. 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज से राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है. सुबह 9:30 बजे से पहले गेंद डाली जाएगी. 1-1 की बराबरी पर इस सीरीज में दोनों ही टीमें जीत दर्ज कर बढ़त हासिल करना चाहेंगी. इस मैदान पर दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी. इससे पहले 2016 में इन दोनों का सामना हुआ था, वो मुकाबला ड्रा रहा था. आज टीम इंडिया के लिए देवदत्त पडिक्कल, सरफराज खान में से कोई एक जबकि विकेटकीरपर के तौर पर केएस भरत की जगह घ्रुव जुरेल को डेब्यू का मौका मिल सकता है. 

भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज में हेड टू हेड

टीम इंडिया टेस्ट रैंकिंग में दूसरे नंबर पर है. वहीं इंग्लैंड तीसरे नंबर पर है. इन दोनों ही टीमों के बीच अब तक कुल 36 टेस्ट सीरीज खेली गई हैं. जिनमें इंग्लैंड की टीम का दबदबा रहा है. उसने 19 टेस्ट सीरीज अपने नाम की हैं, जबकि टीम इंडिया के खाते में 11 सीरीज गईं. 5 ड्रा रहीं. 

सीरीज में टीम इंडिया के टॉप प्लेयर्स

यशस्वी जायसवाल- 2 मैचों में 80.25 की औसत से 321 रन बनाए हैं.
जसप्रीत बुमराह- 2 मैचों में 2.76 की इकॉनमी से 15 विकेट निकाले हैं.

सीरीज में इंग्लैंड के टॉप प्लेयर्स

ओली पोप- 2 मैचों में 66.57 की औसत से 243 रन हैं.
टॉम हार्टले- 2 मैचों में 3.75 की इकॉनमी से 14 विकेट हैं.

राजकोच की पिच रिपोर्ट? 

राजकोट की पिच का मिजाज अलग तरह का है. यहां पहले 2 दिन बल्लेबाजों को मदद मिलती है. तीसरे दिन से स्पिनर हावी हो जाते हैं. इस मैदान पर टॉस जीतकर बैटिंग करना फायदेमंद होता है. इतिहास में राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 2 टेस्ट ही हुए हैं. साल 2016 में भारत और इंग्लैंड के बीच मैच था, जो ड्रा रहा था. इसके अलावा साल 2018 में खेले गए टेस्ट मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 272 रनों से शिकस्त दी थी. 

तीसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल/सरफराज खान, रवींद्र जडेजा/कुलदीप यादव, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज

इंग्लैंड की प्लेइंग-11: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉले, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड और जेम्स एंडरसन.