menu-icon
India Daily

IND vs ENG: मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रचेंगे बेन स्टोक्स, देखें 100 टेस्ट खेलने वाले 75 खिलाड़ियों की लिस्ट

IND vs ENG Ben Stokes’ 100th Test: टेस्ट क्रिकेट में 75 ऐसे क्रिकेटर हैं, जो 100 टेस्ट खेल चुके हैं. आज बेन स्टोक्स इस लिस्ट में शामिल होने वाले 76वें खिलाड़ी बनेंगे. 

Bhoopendra Rai
Edited By: Bhoopendra Rai
IND vs ENG: मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रचेंगे बेन स्टोक्स, देखें 100 टेस्ट खेलने वाले 75 खिलाड़ियों की लिस्ट

IND vs ENG Ben Stokes’ 100th Test:  भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज राजकोट में होने वाला है. टॉस सुबह 9 बजे होगा. इस मुकाबले में इंग्लिश कप्तान मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रच देंगे. उनका ये 100 वां टेस्ट मुकाबला है. वो 100 टेस्ट खेलने वाले 76वें प्लेयर बनेंगे. उनसे पहले तक सभी टीमों को मिलाकर 75 ऐसे क्रिकेटर हुए हैं, जिन्होंने 100 टेस्ट के खास क्लब में एंट्री की है. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे पहले 100 टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी का नाम कॉलिन काउड्रे है, जिन्होंने 1968 में यह मुकाम हासिल किया था. 

अगर बेन स्टोक्स आज भारत के खिलाफ शतक जमा देते हैं तो वो अपने 100वें टेस्ट में शतक जमाने वाले 11वें खिलाड़ी बन जाएंगे. उनसे पहले 10 खिलाड़ी ऐसे हुए हैं, जिन्होंने करियर के 100वें टेस्ट में शतक जमाया है. ये अपने आप में एक खास रिकॉर्ड है.

2013 में किया था डेब्यू

स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलिया में 2013/14 एशेज के दौरान टेस्ट डेब्यू किया था. उनके नाम 99 टेस्ट मैचों में 6,251 रन, 197 विकेट और 105 कैच हैं.  टेस्ट क्रिकेट में गैरी सोबर्स और जैक्स कैलिस ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जो तीनों विभागों में स्टोक्स से आगे हैं. 

इंग्लैंड के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट खेलने वाले टेस्ट

जेम्स एंडरसन (184), स्टुअर्ट ब्रॉड (167), एलिस्टर कुक (161), जो रूट (137), एलेक स्टीवर्ट (133), ग्राहम गूच (118), इयान बेल (118), डेविड गॉवर (117), माइकल एथरटन (115), कॉलिन काउड्रे (114), ज्योफ बॉयकॉट (108), केविन पीटरसन (104), इयान बॉथम (102), ग्राहम थोरपे (100), एंड्रयू स्ट्रॉस (100) एंडरसन और रूट के राजकोट में खेलने की संभावना है.

ऑस्ट्रेलिया के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट खेलने वाले प्लेयर

स्टीव वॉ (168), रिकी पोंटिंग (168), एलन बॉर्डर (156), शेन वार्न (145), मार्क वॉ (128), नाथन लियोन (127), ग्लेन मैक्ग्रा (124), इयान हीली (119), माइकल क्लार्क (115), डेविड वार्नर (112), डेविड बून (107), स्टीव स्मिथ (107), जस्टिन लैंगर (105), मार्क टेलर (104), मैथ्यू हेडन (103)

दक्षिण अफ्रीका के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट खेलने वाले प्लेयर

जैक्स कैलिस (166), मार्क बाउचर (147), हाशिम अमला (124), ग्रीम स्मिथ (117), एबी डिविलियर्स (114), शॉन पोलक (108), गैरी कर्स्टन (101), मखाया एंटिनी (101).

वेस्टइंडीज के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी

शिवनारायण चंद्रपॉल (164), कर्टनी वॉल्श (132), ब्रायन लारा (131), विव रिचर्ड्स (121), डेसमंड हेन्स (116), क्लाइव लॉयड (110), गॉर्डन ग्रीनिज (108), क्रिस गेल (103) , कार्ल हूपर (102)

न्यूजीलैंड के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट खेलने वाले प्लेयर

 डेनियल विटोरी (113), रॉस टेलर (112), स्टीफन फ्लेमिंग (111), ब्रेंडन मैकुलम (101)

भारत के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट खेलने वाले दिग्गज

सचिन तेंदुलकर (200), राहुल द्रविड़ (164), वीवीएस लक्ष्मण (134), अनिल कुंबले (132), कपिल देव (131), सुनील गावस्कर (125), दिलीप वेंगसरकर (116), सौरव गांगुली (113), विराट कोहली (113), ईशांत शर्मा (105), वीरेंद्र सहवाग (104), हरभजन सिंह (103), चेतेश्वर पुजारा (103)

पाकिस्तान के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट खेल चुके खिलालड़ी

जावेद मियांदाद (124), इंजमाम-उल-हक (120), यूनिस खान (118), वसीम अकरम (104), सलीम मलिक (103)