IND VS SL: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका को पहले मैच में 43 रनों से मात दी. इस जीत के साथ टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर चुकी है. मैच के बाद बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने बताया कि कैसे मुश्किल परिस्थिति में टीम ने गेम पलटा और जीत हासिल की.
28 जुलाई यानी रविवार को बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में भारत की बैटिंग के बारे में बात करते हुए सूर्या ने कहा 'स्थिति के अनुसार, मैं बल्लेबाजी के दृष्टिकोण से गति निर्धारित करता हूं. इस बल्लेबाजी लाइन-अप में इतना कौशल है कि मुझे पता है कि अगर अपना कौशल काम नहीं करता है, तो बाकी लोग स्थिति को संभालने के लिए आगे आएंगे.'
🎥 Showcasing some of #TeamIndia's stars from first T20I 🙌#SLvIND | @surya_14kumar | @akshar2026 | @ParagRiyan pic.twitter.com/LRG1ZiIiQa
— BCCI (@BCCI) July 28, 2024Also Read
सूर्यकुमार यादव ने बताया कि 'मैं कप्तान नहीं बनना चाहता, मैं लीडर बनना चाहता हूं. बस यही है कि अगर दुआ से ज्यादा दुआ चलती रहे, तो समय ऐसे ही चलता रहेगा.'
RIYAN PARAG, THE NEW GOLDEN ARM OF INDIA. 🇮🇳 🔥 pic.twitter.com/HSDG0yl7KB
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 27, 2024
रियान ने क्या कहा?
अपनी स्पिन से मैच का रुख पलटने वाले युवा खिलाड़ी रियान पराग ने कहा, "हम नेट्स में काफी बातचीत कर रहे थे कि कहां गेंदबाजी करनी है, कैसे गेंदबाजी करनी है. हमने ऐसी परिस्थितियों के लिए तैयारी की थी, गौतम (गंभीर) सर के साथ भी, कि अगर मैं 16वें-17वें ओवर में गेंदबाजी कर रहा हूं और विकेट टर्न कर रहा है, तो कहां गेंदबाजी करनी है.'
रियान पराग एक्स फैक्टर
सूर्या ने 1.2 ओवरों में 5 रन देकर 3 विकेट लेने वाले रियान पराग को एक्स फैक्टर बताया. उन्होंने कहा 'ये रियान पराग खास ही हो सकता है, क्योंकि मैंने उसे पहले भी देखा है, यहां तक कि आईपीएल में भी नेट्स में गेंदबाजी करते हुए. मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी कहा था कि उसके पास एक्स' फैक्टर है.
मैच का हाल
भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले टी20 में भारत ने 7 विकेट खोकर 213 रन बनाए फिर श्रीलंका को 170 रनों पर समेट दिया. एक वक्त श्रीलंका ने 14 ओवरों में 140 प्लस रन कर लिए थे, यहां लगा कि भारत मैच हार सकता है, लेकिन फिर 17वें ओवर में रियान पराग आए और उन्होंने 2 विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया. श्रीलंका ने आखिरी 30 रन बनाने में 8 विकेट खो दिए 19.2 ओवरों में 170 रन पर ऑलआउट होकर मुकाबला हार गई.